s
By: RF competition   Copy   Share  (99) 

अपठित गद्यांश क्या होता है और किस तरह हल किया जाता है || Apathit Gadyansh in Hindi

25517

जो गद्यांश बिना पढ़ा हुआ हो गद्यांश हो उसे अपठित गद्यांश कहा जाता है। (गद्यांश अर्थात किसी गद्य यथा- लेख, निबंध, समाचार आदि का एक छोटा सा अंश।) हमारे लिए अपठित सामग्री के अंतर्गत लेख, निबंध, समाचार, विज्ञापन, आदि हो सकते हैं।

उदाहरण देखें–
"सृष्टि के आदिकाल से हो नारी की महत्ता अक्षुण्ण है। नारी सृजन की पूर्णता है। उसके अभाव में मानवता के विकास की कल्पना असभव है। समाज के रचना विधान में नारी के माँ, बहन एवं पत्नी के रूप हैं। वह सम परिस्थितियों में देवी है तो विषम परिस्थितियों में दुर्गा भवानी है। वह समाज रूपी गाड़ी का एक पहिया है, जिसके बिना समग्र जीवन ही पंगु है।"

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य क्या होते हैं?
2. कुण्डलियाँ छंद क्या है? इसकी पहचान एवं उदाहरण
3. हिन्दी में मिश्र वाक्य के प्रकार (रचना के आधार पर)
4. मुहावरे और लोकोक्ति का प्रयोग कब और क्यों किया जाता है?
5. राष्ट्रभाषा क्या है और कोई भाषा राष्ट्रभाषा कैसे बनती है?
6.अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकार
7. पुनरुक्त शब्दों को चार श्रेणियाँ
8. भाषा के विविध स्तर- बोली, विभाषा, मातृभाषा

उपर्युक्त अपठित गद्यांश से इस प्रकार के प्रश्न हो सकते हैं।
1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
उत्तर – नारी की महत्ता / समाज में नारी का स्थान
2. नारी दुर्गाभवानी किन परिस्थितियों में बन जाती है ?
उत्तर – विषम परिस्थितयों में नारी दुर्गाभवानी बन जाती है।
3. नारी के अभाव में मानवता के विकास की कल्पना असंभव है। कैसे?
उत्तर – नारी के अभाव में मानवता के विकास की कल्पना असंभव है क्योंकि नारी सृजन की पूर्णता है।
4. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
उत्तर – सृष्टि के आदिकाल से नारी की महत्ता अक्षुण्ण है। उसके अभाव में मानवता के विकास की कल्पना असंभव है। वह समाज रूपी गाड़ी का एक पहिया है।

प्रश्नों का उत्तर लिखते समय ध्यान दी जाने वाली बातें– अपठित गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखते समय निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
1. प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुत सामग्री में ही निहित रहते हैं इसलिए गद्यांश को दो-तीन बार ध्यानपूर्वक पढ़ें।
2. उत्तर लिखते समय सरल, सुबोध तथा सहज भाषा का प्रयोग करें।
3. पूछे गए प्रश्नों में अंतर्निहित उद्देश्य को समझकर ही प्रश्नों के उत्तर खोजें।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विराम चिन्हों का महत्व
2. पूर्ण विराम का प्रयोग कहाँ होता है || निर्देशक एवं अवतरण चिह्न के उपयोग
3. लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर भाषा में इनकी उपयोगिता
4. प्रेरणार्थक / प्रेरणात्मक क्रिया क्या है ? इनका वाक्य में प्रयोग
5. पुनरुक्त शब्द एवं इसके प्रकार | पुनरुक्त और द्विरुक्ति शब्दों में अन्तर

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe