s
By: RF competition   Copy   Share  (509) 

सौरमण्डल के पृथ्वी एवं मंगल ग्रह

1058

पृथ्वी ग्रह

पृथ्वी सौरमण्डल का एक महत्वपूर्ण ग्रह है। सूर्य से दूरी के क्रम में यह तीसरे स्थान पर अवस्थित है। आकार की दृष्टि से यह सौरमण्डल का पाँचवा बड़ा ग्रह है। पार्थिव ग्रहों में यह सबसे बड़ा ग्रह है। सौरमण्डल के सभी ग्रहों में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहाँ पर जीवन सम्भव है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5° झुकी हुई है।

पृथ्वी पर बहुत अधिक मात्रा में जल उपस्थित है। इस कारण अन्तरिक्ष से देखने पर यह नीले रंग की दिखाई देती है। अतः इसे 'नीला ग्रह' भी कहा जाता है। पृथ्वी ध्रुवों के पास थोड़ी चपटी है। अतः इसके आकार को 'भूआप' कहा जाता है।

पृथ्वी अपनी धुरी पर 23 घण्टे, 56 मिनट और 4 सेकण्ड अर्थात् लगभग 24 घण्टे में एक चक्कर पूर्ण करती है। पृथ्वी की इस घूर्णन गति के कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी 365 दिन, 5 घण्टे, 48 मिनट और 46 सेकण्ड अर्थात् लगभग एक वर्ष में सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण करती है। पृथ्वी द्वारा सूर्य का एक चक्कर लगाने में लगे समय को 'सौर वर्ष' कहा जाता है।

हमारी पृथ्वी सौरमण्डल के उन ग्रहों में शामिल है, जहाँ सक्रिय ज्वालामुखी पाये जाते हैं। इसके अतिरिक्त बृहस्पति, शनि, शुक्र और वरुण ग्रहों पर भी सक्रिय ज्वालामुखी पाये जाते हैं। 'चन्द्रमा' पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. प्राकृतिक उपग्रह क्या होते हैं? | पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह 'चन्द्रमा'
2. क्षुद्र ग्रह एवं उल्का पिण्ड (टूटता हुआ तारा) क्या होते हैं?
3. सौरमण्डल के बुध एवं शुक्र ग्रह

मंगल ग्रह

आकार की दृष्टि से मंगल ग्रह सौरमण्डल का सातवाँ बड़ा ग्रह है। सूर्य से दूरी के क्रम में यह ग्रह चौथे स्थान पर अवस्थित है। मंगल आन्तरिक ग्रहों में सबसे बाहरी ग्रह है। इसे सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण करने में लगभग 687 दिनों का समय लगता है।

मंगल ग्रह की मिट्टी में बहुत अधिक मात्रा में 'आयरन ऑक्साइड' उपस्थित है। इस कारण यह ग्रह लाल रंग का दिखाई देता है। अतः इस ग्रह को 'लाल ग्रह' भी कहा जाता है। मंगल ग्रह में वायुमण्डल उपस्थित है। इसके वायुमण्डल में लगभग 95 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड है। इसके अतिरिक्त मंगल के वायुमण्डल में नाइट्रोजन, आर्गन व कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी गैसें भी उपस्थित हैं।

मंगल ग्रह अपने अक्ष पर 25° झुका हुआ है। इस कारण मंगल ग्रह पर पृथ्वी के समान ही लगभग समान अवधि के दिन और रात होते हैं। 'फोबोस''डीमोस' मंगल ग्रह के दो प्राकृतिक उपग्रह हैं। इन उपग्रहों में से डीमोस सौरमण्डल का सबसे छोटा उपग्रह है।

मंगल ग्रह सौरमण्डल के उन ग्रहों में शामिल है, जहाँ सक्रिय ज्वालामुखी पाये जाते हैं। इस ग्रह पर 'ओलम्पस मोन्स' नामक ज्वालामुखी उपस्थित है। यह सौरमण्डल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। इसके अतिरिक्त मंगल ग्रह पर 'निक्स ओलम्पिया' नामक एक ऊँचा पर्वत भी अवस्थित है। इस पर्वत की ऊँचाई माउण्ट एवरेस्ट से तीन गुना है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. शिवालिक हिमालय या बाह्य हिमालय
2. निहारिका (आकाशगंगा) किसे कहते हैं? | हमारी निहारिका 'मन्दाकिनी'
3. वायुमण्डल, जलमण्डल, स्थलमण्डल और जीवमण्डल
4. भूकम्पीय लहरें क्या होती हैं? | प्राथमिक लहरें, द्वितीयक लहरें, धरातलीय तरंगें
5. धूमकेतु (पुच्छल तारे) क्या होते हैं? | हैली धूमकेतु



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe