s
By: RF competition   Copy   Share  (463) 

जड़त्व किसे कहते हैं? | विराम का जड़त्व और गति का जड़त्व

4990

जड़त्व की परिभाषा

यदि कोई वस्तु स्थिर अवस्था में है तो वह स्थिर ही रहेगी, जब तक उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता। इसी प्रकार यदि कोई वस्तु गतिमान है तो वह गतिमान ही रहेगी, जब तक उस कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता। प्रत्येक वस्तु अपनी अवस्था में परिवर्तन का विरोध करती है। वस्तु के इस गुण को 'जड़त्व' कहा जाता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि "किसी वस्तु में अपनी स्थिर अवस्था अथवा गति अवस्था में परिवर्तन का विरोध करने के गुण को जड़त्व कहते हैं।"

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
बल क्या होता है? | बल के प्रभाव

जड़त्व के प्रकार

भौतिक शास्त्र में जड़त्व मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं–
1. विराम का जड़त्व
2. गति का जड़त्व।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
त्वरण और मन्दन किसे कहते हैं? | What Is Acceleration And Deceleration?

विराम का जड़त्व

यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है, तो वह विरामावस्था में ही रहेगी, जब तक की उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता। वस्तु का यह गुण विराम का जड़त्व कहलाता है। अतः स्पष्ट है कि बाह्य बल की अनुपस्थिति में रखी वस्तु अपनी विराम अवस्था में परिवर्तन का विरोध करती है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
चाल और वेग में क्या अन्तर है? | चाल और वेग की परिभाषा || Speed And Velocity

विराम के जड़त्व के उदाहरण

विराम के जड़त्व के प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं–
1. रेलगाड़ी अथवा बस के अचानक चलने पर उसमें बैठा व्यक्ति पीछे की ओर गिर जाता है।
2. एक गिलास को कार्ड से ढककर, कार्ड के ऊपर सिक्का रख दें और कार्ड को तेजी से धक्का दिया जाए, तो कार्ड आगे चला जाता है एवं सिक्का गिलास के अन्दर गिर जाता है।
3. किसी कम्बल को छड़ी से पीटने अथवा हाथ में लेकर झटका देने से उस कम्बल के धूल के कण अलग हो जाते हैं।
4. बन्दूक के छर्रे या गोली से खिड़की के काँच में एक स्पष्ट छेद बन जाता है, किन्तु सम्पूर्ण काँच नहीं टूटता है।
5. पेड़ को हिलाने पर पके हुए फल टूटकर नीचे गिर जाते हैं।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
भौतिक अवधारणाएँ– दूरी और विस्थापन | Physical Concepts– Distance And Displacement

गति का जड़त्व

यदि कोई वस्तु समान चाल से चल रही है, तो वह उसी चाल से और उसी दिशा में चलती रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता। वस्तु के इस गुण को गति का जड़त्व कहते हैं। अतः स्पष्ट है कि बाह्य बल की अनुपस्थिति में गतिशील वस्तु अपनी गति अवस्था में परिवर्तन का विरोध करती है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
एकविमीय, द्विविमीय एवं त्रिविमीय गतियाँ | Motion In One, Two And Three Dimensions

गति के जड़त्व के उदाहरण

गति के जड़त्व के प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं–
1. चलती हुई रेलगाड़ी अथवा बस को अचानक रोक देने पर उसमें बैठा यात्री आगे की ओर झुक जाता है।
2. चलती हुई गाड़ी से कूदने पर मनुष्य को गाड़ी के चलने की दिशा में कुछ दूरी तक दौड़ना पड़ता है।
3. लम्बी कूद के खिलाड़ी कुछ दूर से दौड़कर कूदते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि लम्बी कूद से पहले गति का जड़त्व प्राप्त किया जा सके। इससे लम्बी कूद में सहायता प्राप्त होती है।

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. भौतिकी के प्रमुख उपकरण एवं उनके आविष्कारक | Major Instruments Of Physics And Their Inventors
2. भौतिक राशियाँ एवं उनके प्रकार | Physical Quantities And Their Types
3. विद्युत आवेश, विद्युत प्रवाह के सिद्धांत और क्वाण्टीकरण | Electric Charge, Theory Of Electric Current And Quantization
4. मात्रक किसे कहते हैं? | किसी भौतिक राशि का मापन कैसे किया जाता है? || Information About Units And Measurement
5. किलोमीटर को सेन्टीमीटर में कैसे बदलें | मात्रकों का रूपान्तरण || Conversions Of Units



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe