s
By: RF competition   Copy   Share  (462) 

सिन्धु सभ्यता के स्थलों से कौन-कौन सी वस्तुएँ प्राप्त हुईं

2572

सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थलों जैसे– हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हूदड़ो, कालीबंगा, लोथल, सुरकोटदा, बनावली आदि से विभिन्न पुरावस्तुएँ प्राप्त हुई हैं। इन पुरास्थलों से प्राप्त वस्तुओं के विवरण इस प्रकार हैं–

हड़प्पा से प्राप्त वस्तुएँ

सिंधु सभ्यता के नगर हड़प्पा से प्राप्त हुई प्रमुख वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
1. शवाधान पेटिका
2. कब्रिस्तान आर-37
3. स्त्री के गर्भ से निकला हुआ पौधा अर्थात् उर्वरता की देवी
4. शंख का बना बैल
5. अन्नागार
6. गेहूँ व जौ के दाने
7. सीपी का पैमाना
8. स्वास्तिक एवं चक्र के साक्ष्य इत्यादि।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल– राखीगढ़ी, कालीबंगा, बनावली, धौलावीरा

मोहनजोदड़ो से प्राप्त वस्तुएँ

सिंधु सभ्यता के नगर मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई प्रमुख वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
1. वृहद् स्नानागार
2. काँसे की नर्तकी की मूर्ति
3. मातृदेवी की मूर्ति
4. मुद्रा पर अंकित पशुपति नाथ की मूर्ति
5. राज मुद्रांक
6. हाथी का कपाल खण्ड
7. सूती कपड़ा
8. गले हुए तांबे के ढेर
9. गीली मिट्टी के दीये के साक्ष्य
10. कुम्भकारों के 6 'भट्टों के अवशेष'
11. सीपी की बनी हुई पटरी
12. सबसे बड़ी ईंट का साक्ष्य
13. मिट्टी का तराजू इत्यादि।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
सिन्धु सभ्यता के स्थल– हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हूदड़ो, लोथल

कालीबंगा से प्राप्त वस्तुएँ

सिंधु सभ्यता के नगर कालीबंगा से प्राप्त हुई प्रमुख वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
1. जुते हुए खेत के साक्ष्य
2. आयताकार 7 अग्नि वेदिकाएँ
3. सिलबट्टा
4. काँच व मिट्टी की चूड़ियाँ
5. माणिक्य एवं मिट्टी के मनके
6. सूती कपड़े की छाप
7. मिट्टी के खिलौने
8. बेलनाकार मुहरें
9. प्रतीकात्मक समाधियाँ इत्यादि।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
सिन्धु (हड़प्पा) सभ्यता की नगर योजना और नगरों की विशेषताएँ

लोथल से प्राप्त वस्तुएँ

सिंधु सभ्यता के नगर लोथल से प्राप्त हुई प्रमुख वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
1. धान (चावल) के साक्ष्य
2. बाजरे के साक्ष्य
3. बन्दरगाह
4. फारस की मुहर
5. धान की भूसी
6. तीन युगल समाधियाँ
7. तांबे का कुत्ता
8. छोटा दिशा मापक यन्त्र
9. मनका उद्योग के साक्ष्य इत्यादि।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
सिंधु घाटी सभ्यता– परिचय, खोज, नामकरण, काल निर्धारण एवं भौगोलिक विस्तार

चन्हूदड़ो से प्राप्त वस्तुएँ

सिंधु सभ्यता के नगर चन्हूदड़ो से प्राप्त हुई प्रमुख वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
1. वक्राकार ईंटें
2. अलंकृत हाथी
3. लिपस्टिक
4. कंघा
5. चार पहियों वाली गाड़ी
6. मनके इत्यादि।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
प्राचीन काल में भारत आने वाले चीनी यात्री– फाहियान, ह्वेनसांग, इत्सिंग

बनावली से प्राप्त वस्तुएँ

सिंधु सभ्यता के नगर बनावली से प्राप्त हुई प्रमुख वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
1. हल की आकृति वाले मिट्टी के खिलौने
2. तांबे के बाणाग्र
3. जौ इत्यादि।

सुरकोटदा से प्राप्त वस्तुएँ

सिंधु सभ्यता के नगर सुरकोटदा से प्राप्त हुई प्रमुख वस्तुएँ निम्नलिखित हैं–
1. एक विशेष प्रकार का कब्रगाह
2. घोड़े की अस्थियाँ इत्यादि।

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
1. चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज | Chakravarti Samrat Raja Bhoj
2. समुद्रगुप्त और नेपोलियन के गुणों की तुलना | Comparison Of The Qualities Of Samudragupta And Napoleon
3. भारतीय इतिहास के गुप्त काल की प्रमुख विशेषताएँ | Salient Features Of The Gupta Period Of Indian History
4. आर्य समाज- प्रमुख सिद्धांत एवं कार्य | Arya Samaj - Major Principles And Functions
5. सम्राट हर्षवर्धन एवं उनका शासनकाल | Emperor Harshavardhana And His Reign



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe