s
By: RF competition   Copy   Share  (440) 

भारत के विभिन्न नाम | भारत की लम्बाई-चौड़ाई, स्थलीय सीमाएँ, तट रेखाएँ, क्षेत्रफल

4147

geographical_expansion_of_india_1_

भारत के नाम

भारत जम्बू द्वीप का दक्षिणी हिस्सा था। प्राचीन काल से लेकर अब तक भारत को विभिन्न नामों से पुकारा गया है। भारत को निम्नलिखित नामों से जाना जाता है–
1. भारतवर्ष– दक्षिण एशिया के विशाल भू-भाग में विस्तृत होने के कारण भारतीय उपमहाद्वीप को 'भारतवर्ष' कहा जाता था।
2. भारत– हमारे देश का नाम 'भारत' ऋगवैदिक काल के प्रमुख जन 'भरत' के नाम पर रखा गया था। वायु पुराण में दुष्यंत और शकुन्तला के पुत्र 'भरत' का उल्लेख मिलता है। संभवतः उन्हीं के नाम पर इस भूमि का नाम भारत पड़ा होगा। भारत शब्द सबसे पहले पुराणों में लिखा हुआ प्राप्त हुआ था।
3. आर्यावर्त– प्राचीन काल में आर्यों का निवास स्थल होने की वजह से इस भू-भाग को आर्यावर्त भी कहा जाता था।
4. हिन्द या हिन्दुस्तान– मध्यकालीन इतिहास के अरबी और फारसी लेखकों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा था।
5. इण्डिया– 'इण्डिया' शब्द को भारत के पर्याय के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। इण्डिया शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के शब्द 'इण्डोई' से हुई थी।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ | Major Straits Of The World
2. ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत | Conventional And Non-Conventional Sources Of Energy
3. सूर्य क्या है? | नाभिक, प्रकाश मण्डल, वर्ण मण्डल || What Is Sun? | Nucleus, Photosphere, Chromosphere
4. ग्रह क्या है? | पार्थिव ग्रह और जोवियन ग्रह || What Is Planet? | Terrestrial Planets And Jovian Planets

भारत का भौगोलिक विस्तार

भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% है। भारत का आकार लगभग चतुष्कोणीय है। इसका उत्तर से दक्षिण दिशा तक अधिकतम विस्तार 3,214 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम विस्तार 2,933 किलोमीटर है। भारत की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,517 किलोमीटर (7,516.6 किलोमीटर) है। इसके अंतर्गत मुख्य भूमि, अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समूह की तटरेखा की लम्बाई भी सम्मिलित है। भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 15,106.7 किलोमीटर है। कुछ अन्य स्रोतों में 15,200 किलोमीटर भी लिखा हुआ प्राप्त होता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. संसाधन किसे कहते हैं? | संसाधनों के प्रकार || Who Are The Resources?
2. जैव और अजैव संसाधन | Biotic And Abiotic Resources
3. नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन | Renewable And Non-Renewable Resources
4. मानव जीवन में संसाधनों का महत्व | Importance Of Resources In Human Life
5. संसाधनों का वर्गीकरण– स्वामित्व और पुनः पुर्ति के आधार पर | Classification Of Resources– On Ownership And Replenishment Basis

भारत का अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार

हमारा भारत पूरी तरह से उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में अवस्थित है ।भारत का अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार लगभग 30° है। भारत 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य और 68°7' पूर्वी देशान्तर से 97°25' पूर्वी देशान्तर तक विस्तृत है। कर्क रेखा भारत को लगभग दो भागों में विभक्त करती है। यह रेखा देश को उत्तर और दक्षिण भागों में बाँटती है। यह रेखा 23°30' उत्तरी अक्षांश से होकर गुजरती है। भारत की मुख्य भूमि उत्तर में केन्द्र शासित प्रदेश 'लद्दाख' से दक्षिण में तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक विस्तृत है। इसके अतिरिक्त भारतीय मुख्य भूमि पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक विस्तृत है। भारत की उत्तर-पश्चिम, उत्तर और पूर्वोत्तर सीमा पर नवीनतम मोड़दार पर्वत पाये जाते हैं। दक्षिण में प्रायद्वीपीय भू-भाग पाया जाता है। यह प्रायद्वीपीय भू-भाग उत्तर में अधिक चौड़ा और 22° उत्तरी अक्षांश से दक्षिण की ओर सँकरा होते जाता है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants
2. भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India
3. भारत में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन) | Tropical Deciduous Forest (Monsoon Forest) In India
4. नागफनी की पत्तियाँ छोटी और काटेदार क्यों होती हैं? | भारत में कटीले वन एवं झाड़ियाँ | Information About Thorny Forests
5. पर्वतीय क्षेत्रों के वृक्ष शंकुधारी क्यों होते हैं? | पर्वतीय वन || Mountain Forests

भारत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण भू-भाग

हिमालय पर्वत, भारतीय प्रायद्वीप की मुख्य भूमि को एशिया से अलग करता है। भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। भारत की मुख्य भूमि से दूर अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह स्थित है। यह द्वीप भारत का ही है। इस द्वीप पर भारत का सबसे दक्षिणतम बिन्दु 'इन्दिरा पॉइंट' या 'पिगमेलियन पॉइंट' स्थित है। यह पॉइंट ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है। भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु 'इन्दिरा कॉल' है। यह केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित है। भारत का सबसे पूर्वी बिन्दु 'किबीथु' है। यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। भारत का सबसे पश्चिमी बिन्दु 'गुहार मोती' है। यह गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। भारत की मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम बिन्दु 'कैप कोमोरिन' है। यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है।

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत में अपवाह तंत्र– हिमालय की नदियाँ एवं प्रायद्वीपीय नदियाँ | Drainage System In India– Himalayan Rivers And Peninsular Rivers
2. सिन्धु नदी तंत्र एवं सहायक नदियाँ | Indus River System And Tributaries
3. गंगा नदी तंत्र एवं सहायक नदियाँ | Ganges River System And Tributaries
4. भारत में ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र | Brahmaputra River System In India
5. महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, नर्मदा, तापी | Mahanadi, Godavari, Krishna, Kaveri, Narmada, Tapi



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe