s
By: RF competition   Copy   Share  (439) 

हिन्दी गद्य विधा 'रेखाचित्र' क्या होते हैं? | संस्मरण और रेखाचित्र में अन्तर

2290

रेखाचित्र की परिभाषा

जिस विधा में क्रमबद्धता का ध्यान न रखकर किसी व्यक्ति की आकृति, उसकी चाल-ढाल, स्वभाव, अन्य शारीरिक विशेषताओं आदि का शब्दों द्वारा सजीव चित्रण किया जाता है, रेखाचित्र कहलाता है। इसे अंग्रेजी भाषा में 'रेखाचित्र' कहा जाता है। रेखाचित्र मूल रूप से चित्रकला का शब्द है। रेखाओं के द्वारा बना हुआ चित्र रेखाचित्र कहलाता है। चित्र में रेखाएँ जो काम करती हैं, वही काम साहित्य में शब्द करते हैं।

जब लेखक शब्दों के द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु या दृश्य का इस प्रकार वर्णन करता है कि आँखों के आगे उस व्यक्ति, वस्तु या दृश्य का चित्र खिंचता चला जाए, तो इसे रेखाचित्र कहा जाता है। इसे 'शब्दचित्र' भी कहा जाता है। अतः जब हम किसी घटना, व्यक्ति या वस्तु का शब्दों के माध्यम से ऐसा कलात्मक वर्णन करते हैं कि आँखों के सामने उस घटना, व्यक्ति या वस्तु का चित्र उपस्थित हो जाता है, तो उसे रेखाचित्र कहा जाता है। रेखाचित्र, गद्य के नए रूप की प्रमुख विधा है। श्री रामवृक्ष बेनीपुरी ने 'शब्दचित्र' को रेखाचित्र कहा है। कलात्मकता इसकी पहली शर्त है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
1. अर्थ के आधार पर वाक्यों के प्रकार
2. रीतिकाल की विशेषताएँ और धाराएँ | प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएँ
3. भक्तिकाल | सगुण धारा की रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा || निर्गुण धारा की ज्ञानाश्रयी और प्रेमाश्रयी शाखा
4. आदिकाल की विशेषताएँ | प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएँ
5. लघुकथा किसे कहते हैं? | प्रमुख लघुकथाकार एवं उनकी रचनाएँ

रेखाचित्रकार एवं उनकी रचनाएँ

हिन्दी साहित्य के प्रमुख रेखाचित्रकार एवं उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं–
1. रामवृक्ष बेनीपुरी– माटी की मूरतें
2. महादेवी वर्मा– अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ
3. माखनलाल चतुर्वेदी– समय के पांव
4. बनारसीदास चतुर्वेदी– औरंगजेब (यह हिन्दी का प्रथम रेखाचित्र है और सन् 1912 में रचित किया गया था।)
5. कृष्णा सोबती– हम हशमत।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
1. पत्र-साहित्य क्या है? | प्रमुख पत्र-साहित्य एवं उनके लेखक
2. निबन्ध क्या है? | निबन्ध का इतिहास || प्रमुख निबन्धकार एवं उनकी रचनाएँ
3. आत्मकथा क्या होती है? | प्रमुख आत्मकथा लेखक एवं उनकी रचनाएँ
4. संस्मरण क्या है? | प्रमुख संस्मरण लेखक एवं उनकी रचनाएँ
5. कहानी क्या होती है? | प्रमुख कहानीकार एवं उनकी कहानियाँ || उपन्यास और कहानी में अन्तर

रेखाचित्र और संस्मरण में अन्तर

रेखाचित्र और संस्मरण में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित हैं–
1. संस्मरण किसी विशेष व्यक्ति का ही होता है, जबकि रेखाचित्र किसी सामान्य व्यक्ति का भी हो सकता है।
2. संस्मरण वास्तविक होता है। अर्थात् यह यथार्थ प्रधान होता है। रेखाचित्र चरित्रप्रधान होता है।
3. संस्मरण व्यक्तिपरक होता है। रेखाचित्र में लेखक पूर्णतः तटस्थ होता है।
4. संस्मरण का विषय कोई विशेष व्यक्ति या विशेष घटना होता है, जबकि रेखाचित्र के विषय विविध हो सकते हैं।
5. संस्मरण विषयी प्रधान होता है, रेखाचित्र विषय प्रधान होता है।

हिन्दी के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।
1. संख्यावाचक विशेषण | निश्चित और अनिश्चित विशेषण || पूर्णांकबोधक और अपूर्णांकबोधक विशेषण
2. परिमाणवाचक, व्यक्तिवाचक और विभागवाचक विशेषण
3. भाषा क्या है? | भाषा की परिभाषाएँ और विशेषताएँ
4. अलंकार क्या है? | वक्रोक्ति, अतिशयोक्ति और अन्योक्ति अलंकार
5. उपमा, रूपक और उत्प्रेक्षा अलंकार



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe