s
By: RF competition   Copy   Share  (415) 

वन क्या है? | वनों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ || What Is Forest? | Direct And Indirect Benefits Of Forests

12854

वन (Forest)

वन एक अतिजटिल पारिस्थितिक तन्त्र है। इसका निर्माण वृक्षों, झाड़ियों, लताओं, पेड़-पौधों के साथ-साथ जन्तुओं, मृदा, वायुमण्डल, जल आदि के पारस्परिक सम्बन्धों से होता है। वन में वृक्षों एवं अन्य काष्ठीय पदपों की प्रमुखता एवं बाहुल्य पायी जाती है। वन बहुआयामी प्रकृति के होते हैं। इनके द्वारा मानव की सभी प्रकार की आवश्यकताएँ पूर्ण की जा सकती हैं।

Forest is a very complex ecosystem. It is formed by the mutual relations of trees, shrubs, vines, plants as well as animals, soil, atmosphere, water etc. Predominance and abundance of trees and other woody plants are found in the forest. Forests are multifaceted in nature. All kinds of human needs can be fulfilled by them.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. चुम्बक क्या है? | चुम्बक के गुण || What Is A Magnet? | Properties Of Magnets
2. विलयन क्या है? | विलयन के प्रकार || What Is Solution? | Type Of Solution
3. बाँध क्या है? | बाँध निर्माण से लाभ एवं हानि || What Is A Dam? | Advantages And Disadvantages Of Dam Construction
4. हरित क्रान्ति क्या है? | हरित क्रान्ति की विशेषताएँ || What Is Green Revolution? | Features Of Green Revolution

वनों के प्रत्यक्ष लाभ (Direct Benefits Of Forests)

वनों के प्रमुख प्रत्यक्ष लाभ एवं उपयोग निम्नलिखित हैं–
1. वनों से हमें कई प्रकार के उपयोगी पदार्थ प्राप्त होते हैं।
2. वनों में अनेक जनजातियाँ निवास करती हैं। इन जनजातियों के लोगों की सभी आवश्यकताएँ वनों के द्वारा ही पूरी होती हैं।
3. वनों से अनेक प्रकार की उपयोगी लकड़ियाँ प्राप्त की जाती हैं। इन लकड़ियों का प्रयोग अनेक कार्यों में किया जाता है। उदाहरण के लिए, भवन निर्माण, साज-सज्जा आदि।
4. वनों से प्राप्त लकड़ी का प्रयोग ईंधन के रूप में किया जाता है।
5. लकड़ी से कोयला बनाकर उसका प्रयोग ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
6. वनों से रबर प्राप्त की जाती है। रबर का प्रयोग अनेक कार्यों में किया जाता है।
7. वनों के द्वारा कई प्रकार की गोंद, लाख, छाल, जड़ी-बूटियाँ, तारपीन का तेल आदि प्राप्त होते हैं।
8. वनों से उद्योगों का कच्चा माल प्राप्त होता है।
9. वनों में अनेक प्रकार के वन्य-जीव निवास करते हैं।
10. वन प्राकृतिक सुन्दरता के केन्द्र होते हैं। इससे देशी एवं विदेशी पर्यटक आकर्षित होते हैं।

The following are the main direct benefits and uses of forests–
1. We get many types of useful substances from forests.
2. Many tribes live in the forests. All the needs of the people of these tribes are fulfilled by the forests.
3. Many types of useful woods are obtained from forests. These woods are used for many purposes. For example, building construction, furnishings etc.
4. Wood obtained from forests is used as fuel.
5. Coal is made from wood and it is used to get energy.
6. Rubber is obtained from forests. Rubber is used for many purposes.
7. Many types of gum, lac, bark, herbs, turpentine oil etc. are obtained from forests.
8. The raw material of industries is obtained from forests.
9. Many types of wildlife live in forests.
10. Forests are centers of natural beauty. This attracts domestic and foreign tourists.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants
2. भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India
3. भारत में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन) | Tropical Deciduous Forest (Monsoon Forest) In India
4. नागफनी की पत्तियाँ छोटी और काटेदार क्यों होती हैं? | भारत में कटीले वन एवं झाड़ियाँ | Information About Thorny Forests
5. पर्वतीय क्षेत्रों के वृक्ष शंकुधारी क्यों होते हैं? | पर्वतीय वन || Mountain Forests

वनों के अप्रत्यक्ष लाभ (Indirect Benefits Of Forests)

वनों के प्रमुख अप्रत्यक्ष लाभ एवं उपयोग निम्नलिखित हैं–
1. वनों के वृक्षों की पत्तियाँ टूटकर धरातल पर गिर जाती हैं। कुछ दिनों बाद ये सड़ने-गलने लगती हैं। इससे मिट्टी में ह्यूमस का निर्माण होता है। इसके फलस्वरुप मृदा की उर्वरता बढ़ती है।
2. वन बर्फीले बादलों को आकर्षित करते हैं। इससे धरातल पर वर्षा होती है।
3. वन जलवायु की कठोरता को कम करते हैं।
4. वन मृदा अपरदन को कम करते हैं। इससे बाढ़ में कम आती है।
5. वनों की सहायता से दलदली और मरुस्थलीय प्रदेशों के विस्तार को कम किया जा सकता है।
6. पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं के वनों की मिट्टी की परतों में दबने से ही लाखों-करोड़ों वर्षों बाद कोयला और पेट्रोलियम प्राप्त होता है।
7. वन सूक्ष्म जलवायु बनाये रखने में सहायक होते हैं।

The following are the main indirect benefits and uses of forests–
1. Leaves of forest trees break and fall on the ground. After a few days they start to rot. This leads to the formation of humus in the soil. As a result the fertility of the soil increases.
2. Forests attract icy clouds. It rains on the surface.
3. Forests reduce the harshness of the climate.
4. Forests reduce soil erosion. This reduces floods.
5. With the help of forests, the expansion of marshy and desert regions can be reduced.
6. Coal and petroleum are obtained after millions and millions of years only due to the burial of plants and animals in the soil layers of forests.
7. Forests help in maintaining micro climate.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of "Indian Art and Culture".)
1. भारत की वास्तुकला, मूर्तिकला एवं मृद्भाण्ड | Architecture, Sculpture And Pottery Of India
2. हड़प्पा सभ्यता के स्थल एवं उनसे प्राप्त वास्तुकला एवं मूर्तिकला के उदाहरण | Harappan Architecture And Sculpture
3. हड़प्पा सभ्यता की वास्तुकला | Architecture Of Harappan Civilization
4. हड़प्पा सभ्यता की मोहरें | Seals Of Harappan Civilization
5. हड़प्पा सभ्यता की मूर्ति कला | Statues Of Harappan Civilization

इतिहास के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of History.)
1. चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज | Chakravarti Samrat Raja Bhoj
2. समुद्रगुप्त और नेपोलियन के गुणों की तुलना | Comparison Of The Qualities Of Samudragupta And Napoleon
3. भारतीय इतिहास के गुप्त काल की प्रमुख विशेषताएँ | Salient Features Of The Gupta Period Of Indian History
4. आर्य समाज- प्रमुख सिद्धांत एवं कार्य | Arya Samaj - Major Principles And Functions
5. सम्राट हर्षवर्धन एवं उनका शासनकाल | Emperor Harshavardhana And His Reign



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe