s
By: RF competition   Copy   Share  (399) 

एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 5 और 6

2781

अध्याय 05 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न– कार्बनीकरण किसे कहते हैं?
उत्तर– मृत वनस्पति के, धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को 'कार्बनीकरण' कहा जाता है। कोयला वनस्पतियों के अवशेषों से बना होता है। अतः इसे जीवाश्म ईंधन भी कहा जाता है। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4

प्रश्न– भारत में प्राकृतिक गैस कहाँ-कहाँ पाई जाती है?
उत्तर– भारत में प्राकृतिक गैस त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कृष्णा गोदावरी डेल्टा क्षेत्र में पाई जाती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2

प्रश्न– हमारे दैनिक जीवन में प्राकृतिक गैस का क्या महत्व है? लिखिए।
उत्तर– प्राकृतिक गैस एक बहुत महत्वपूर्ण जीवाश्म ईंधन है, क्योंकि इसका परिवहन पाइपों द्वारा सरलतापूर्वक हो जाता है। प्राकृतिक गैस को उच्च दाब पर संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG) के रूप में भण्डारित किया जाता है। सीएनजी का उपयोग ऊर्जा उत्पादन हेतु किया जाता है। अब इसका उपयोग परिवहन वाहनों में ईंधन के रूप में किया जा रहा है क्योंकि यह कम प्रदूषणकारी है। यह एक स्वच्छ ईंधन है। सीएनजी का अधिक लाभ यह है कि इसे घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है, जहाँ इसकी आपूर्ति पाइपों के माध्यम से की जा सकती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02

प्रश्न– पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों के नाम तथा उनके उपयोग लिखिए।
उत्तर– पेट्रोलियम के प्रमुख संघटक एवं उनके उपयोग निम्नलिखित हैं–
1. द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG)– इसका उपयोग घरों और उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता है।
2. पेट्रोल– इसका प्रयोग मोटर ईंधन और शुष्क धुलाई के लिए विलायक के रूप में किया जाता है।
3. मिट्टी का तेल– इसका प्रयोग स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है।
4. डीजल– इसका प्रयोग भारी मोटर वाहनों और विद्युत जनित्रों के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है।
5. स्नेहक तेल– इसका प्रयोग स्नेहक के रूप में किया जाता है।
6. पैराफिन मोम– इसका प्रयोग मरहम, मोमबत्ती, वैसलीन आदि बनाने में किया जाता है।
7. बिटुमेन– इसका प्रयोग पेन्ट एवं सड़क निर्माण में किया जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
महावीर स्वामी ने ज्ञान (कैवल्य) कैसे प्राप्त किया? | How Did Mahavir Swami Attain Knowledge (Kaivalya)?

प्रश्न– पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर– पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से होता है। जब ये जीव मृत हो जाते हैं तो, इनके शरीर समुद्र के पेंदे जाकर जम जाते हैं और फिर रेत तथा मिट्टी की तहों द्वारा ढक जाते हैं। लाखों वर्षों तक, वायु की अनुपस्थिति, उच्च ताप और उच्च दाब के कारण मृत जीव, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित हो जाते हैं। पेट्रोलियम गहरे रंग का तेलीय द्रव है। इसकी गंध अप्रिय होती है। यह विभिन्न संघटकों, जैसे- पेट्रोलियम गैस, पेट्रोल, डीजल, स्नेहक तेल, पैराफिन मोम आदि का मिश्रण होता है। पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों/प्रभाजों को पृथक करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है। यह कार्य पेट्रोलियम परिष्करणी में संपादित किया जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नीम का प्रयोग कैसे करें? | How To Use Neem For Good Health?

प्रश्न– भारत में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) गाड़ी चलाते समय पेट्रोल/डीजल बचाने हेतु लोगों को क्या सलाह देती है? लिखिए।
उत्तर– भारत में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) गाड़ी चलाते समय पेट्रोल/डीजल बचाने हेतु लोगों को निम्नलिखित सलाह देती है–
1. जहाँ तक सम्भव हो गाड़ी समान और मध्यम गति से चलाना चाहिए।
2. यातायात लाइटों पर अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो, गाड़ी का इंजन बन्द कर दीजिए।
3. टायरों का दाब सही रखिए।
4. गाड़ी का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित कीजिए।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
चमत्कारी जड़ी-बूटी 'धनिया' के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of The Miraculous Herb Coriander

अध्याय 06 दहन एवं ज्वाला

प्रश्न– ऊष्मीय मान किसे कहते हैं? ईंधन के उष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
उत्तर– किसी ईंधन के 1 किलोग्राम के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊष्मा (ऊर्जा) की मात्रा, उस ईंधन का ऊष्मीय मान कहलाती है। ईंधन के ऊष्मीय मान को किलोजूल प्रति किलोग्राम (KJ/kg) मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
शहद सेवन से सम्बन्धित सावधानियाँ | Precautions Related To Consuming Honey

प्रश्न– क्या कारण है, कि कागज का टुकड़ा आसानी से आग पकड़ लेता है? जबकि लकड़ी का टुकड़ा सरलता से आग नहीं पकड़ता है।
उत्तर– कागज के टुकड़े का ज्वलन-ताप बहुत कम होता है, इसीलिए यह आसानी से आग पकड़ लेता है। लकड़ी की टुकड़े का ज्वलन-ताप अपेक्षाकृत अधिक होता है। इसीलिए यह आसानी से आग नहीं पकड़ पाता।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
शहद खाने के फायदे | Benefits Of Eating Honey

प्रश्न– मोटर वाहनों में ईंधन के रूप में डीजल और पेट्रोल के स्थान पर सीएनजी का उपयोग करना अधिक उपयुक्त क्यों है?
उत्तर– वर्तमान में मोटर वाहनों के ईंधन के रूप में डीजल और पेट्रोल के स्थान पर सीएनजी अर्थात् संपीडित प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जा रहा है। सीएनजी सल्फर और नाइट्रोजन के ऑक्साइडों का उत्पादन बहुत अल्प मात्रा में करती है। फलस्वरूप पर्यावरण प्रदूषण बहुत कम होता है। इसीलिए सीएनजी एक स्वच्छ ईंधन माना जाता है। अतः हमें डीजल और पेट्रोल के स्थान पर सीएनजी का प्रयोग करना चाहिए।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की परिभाषा एवं उदाहरण | Magnetic Effect Of Electric Current

प्रश्न– आदर्श ईंधन के लक्षण लिखिए।
उत्तर– आदर्श ईंधन के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं–
1. अच्छा ईंधन वह है जो सहज उपलब्ध हो जाता है।
2. यह सस्ता होता है और वायु में सामान्य दर से सुगमतापूर्वक जल जाता है।
3. यह अधिक मात्रा में ऊष्मा प्रदान करता है।
4. यह जलने के उपरान्त कोई अवांछनीय पदार्थ नहीं छोड़ता।
5. हमें ऐसा ईंध ढूँढना चाहिए, जो किसी विशिष्ट उपयोग की अधिकांश आवश्यकताएँ पूरी करता हो।
6. ईंधन सस्ता होना चाहिए।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
यीस्ट में जनन का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Reproduction In Yeast

प्रश्न– अम्ल वर्षा होने का क्या कारण है? लिखिए।
उत्तर– सल्फर और नाइट्रोजन के ऑक्साइड के वर्षा जल में घुल जाने की वजह से अम्ल वर्षा होती है।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
रेशम कीट का जीवन चक्र | Silkworm Life Cycle

प्रश्न– विद्युत उपकरण एवं पेट्रोल से लगी आग पर किस प्रकार नियंत्रण किया जा सकता है?
उत्तर– जल सबसे अधिक प्रचलित अग्निशामक है, परन्तु जल तभी कार्य कर पाता है जब लकड़ी और कागज़ जैसी वस्तुओं में आग लगी हो। यदि विद्युत् उपकरणों में आग लगी हो तो जल विद्युत् का चालन कर सकता है और आग बुझाने वालों को हानि हो सकती है। तेल और पेट्रोल में लगी आग बुझाने हेतु भी जल का उपयोग उचित नहीं होता। विद्युत उपकरण और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग के लिए कार्बन डाइऑक्साइड सबसे अच्छा अग्निशामक है। ऑक्सीजन से भारी होने के कारण कार्बन डाइऑक्साइड आग को एक कम्बल की तरह लपेट लेती है। इससे ईंधन और ऑक्सीजन के बीच सम्पर्क टूट जाता है, अतः आग पर नियंत्रण किया जा सकता है। कार्बन डाइऑक्साइड का अतिरिक्त लाभ यह है कि सामान्यतः यह विद्युत उपकरणों को कोई हानि नहीं पहुँचाती।

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. सौर कुकर से भोजन कैसे बनाया जाता है? | How To Cook Food With Solar Cooker?
2. उत्कृष्ट धातुएँ एवं उनके उदाहरण | Noble Metals And Their Examples
3. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं? | How Are Crystals Of Cooper Sulfate Formed?
4. रक्त का रंग लाल क्यों होता है? | Why Is Blood Red In Colour?
5. मानव पाचन तंत्र का चित्र एवं उनके प्रमुख भाग | Diagram Of Human Digestive System And Their Major Parts

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. जीवमण्डल क्या है? | जीवमण्डल की विशेषताएँ || What Is Biosphere? || Characteristics Of The Biosphere
2. भूकम्प से होने वाले लाभ एवं हानियाँ | Advantages And Disadvantages Of Earthquake
3. अमाशय क्या है? | अमाशय की कार्यप्रणाली || What Is Stomach? | Gastric Function
4. वास्तविक और आभासी प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं? | What Are Real And Virtual Images Called?
5. उदासीनीकरण अभिक्रिया और इसके उदाहरण | Neutralization Reaction And Its Examples



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe