s
By: RF competition   Copy   Share  (383) 

द्रव पेट्रोलियम गैस | Liquefied Petroleum Gas (LPG)

1865

द्रव पेट्रोलियम गैस (LPG) एथेन, प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों का मिश्रण है। इसे 'पेट्रोलियम गैस' भी कहा जाता है। इसका प्रमुख संगठक 'ब्यूटेन गैस' है। पेट्रोलियम गैस का एक ग्राम लगभग 50 किलो जूल ऊर्जा उपलब्ध कराता है। इस गैस का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। गैस के अचानक रिसने के कारण आग लग सकती है अथवा विस्फोट हो सकता है। यदि श्वास के द्वारा बहुत अधिक मात्रा में पेट्रोलियम गैस अन्दर ले ली जाए तो मृत्यु भी हो सकती है।

Liquid Petroleum Gas (LPG) is a mixture of ethane, propane and butane gases. It is also called 'petroleum gas'. Its main organizer is 'butane gas'. One gram of petroleum gas provides about 50 kilojoules of energy. This gas should be used with caution. A sudden leak of gas can cause a fire or an explosion. Death can also occur if petroleum gas is inhaled in large quantities through inhalation.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
सम्पीडित प्राकृतिक गैस | Compressed Natural Gas (CNG)

पेट्रोलियम गैस की प्रमुख संगठक गैस 'ब्यूटेन' आसानी से जल जाती है और अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा प्रदान करती है। उच्च ताप पर ब्यूटेन को आसानी से तरल अवस्था में बदला जा सकता है। यह गैस तरल रूप में अधिक दाब पर सिलिंडरों में उपलब्ध कराई जाती है। जब गैस सिलिंडर का वॉल्व खोला जाता है, तब दाब कम हो जाता है। फलस्वरुप तरल वाष्पित होकर बर्नरों की ओर प्रवाहित होने लगता है। पेट्रोलियम गैस नीली लौ के साथ जलती है।

The main constituent of petroleum gas, butane, burns easily and gives a lot of heat. Butane can easily be converted into a liquid state at high temperatures. This gas is made available in liquid form in cylinders under high pressure. When the gas cylinder valve is opened, the pressure drops. As a result the liquid evaporates and flows towards the burners. Petroleum gas burns with a blue flame.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
पेट्रोलियम परिष्करण का प्रभाजी आसवन | Fractional Distillation Of Petroleum Refining

पेट्रोलियम गैस के रिसाव का पता लगाने के लिए इसमें एक अत्यन्त तीव्र गंध वाली गैस मिलायी जाती है। इस गैस का नाम 'एथिल मर्केप्टन' है। यदि रसोईघर से गैस के रिसाव की गंध आए तो तुरंत सभी खिड़कियों और दरवाजों को खोल देना चाहिए। इससे रिसी हुई गैस बाहर निकलने लगती है। यदि पेट्रोलियम गैस की गंध आए तो उस समय बिजली के स्विच चालू अथवा बन्द नहीं करने चाहिए। गैस चूल्हे की रबर ट्यूब का समय-समय पर भली-भाँति निरीक्षण करते रहना चाहिए। खराब होने पर तुरन्त बदलना चाहिए।

A very strong smelling gas is added to it to detect leakage of petroleum gas. The name of this gas is 'ethyl mercaptan'. If the smell of gas leaking from the kitchen, all windows and doors should be opened immediately. Due to this the gas released starts coming out. If the smell of petroleum gas comes, then the electrical switch should not be turned on or off at that time. The rubber tube of the gas stove should be inspected from time to time. Should be replaced immediately if damaged.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
पेट्रोलियम क्या है? | What Is Petroleum?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. मानव जीवन में ऊर्जा स्त्रोतों का महत्व | Importance Of Energy Sources In Human Life
2. अनवीकरणीय और नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत | Non-renewable And Renewable Energy Sources
3. जीवाश्म ईंधन क्या है? | What Is Fossil Fuel?
4. कोयला क्या है? | कोयले के प्रकार || What Is Coal? | Types Of Coal

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. प्रकाश का वर्णक्रम क्या है? | प्रकाश का वर्ण विक्षेपण || What Is The Spectrum Of Light? | Dispersion Of Light
2. प्रकाश के प्राथमिक वर्ण और मिश्र वर्ण | Primary Colours And Composite Colours Of Light
3. पूरक वर्ण (रंग) क्या होते हैं? | What Are Complementary Colours?
4. वस्तुएँ रंगीन क्यों दिखाई देती हैं? | Why Do Objects Appear Colourful?
5. वर्णक क्या है? | What Is Pigment?



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe