s
By: RF competition   Copy   Share  (362) 

प्रकाश का वर्णक्रम क्या है? | प्रकाश का वर्ण विक्षेपण || What Is The Spectrum Of Light?

14922

प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (Dispersion Of Light)

सूर्य के प्रकाश (श्वेत प्रकाश) को प्रिज्म से गुजारने पर यह प्रकाश सात अवयवी रंगों में विभक्त हो जाता है। प्रकाश से जुड़ी इस घटना को 'प्रकाश का वर्ण विक्षेपण' कहते हैं। अतः श्वेत प्रकाश का सात अवयवी रंगों में विभक्त हो जाने की घटना को 'वर्ण विक्षेपण' कहा जाता है। इस तथ्य की खोज सन् 1665 में सर आइज़क न्यूटन द्वारा की गई थी।

When sunlight (white light) is passed through a prism, this light splits into seven constituent colors. This phenomenon associated with light is called 'dispersion of light'. Therefore, the phenomenon of splitting of white light into seven constituent colors is called 'color dispersion'. This fact was discovered by Sir Isaac Newton in 1665.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
खगोलीय दूरदर्शी का चित्र सहित वर्णन | Astronomical Telescope With Diagram

इन्द्रधनुष (Rainbow)

वर्षा ऋतु में आकाश में इंद्रधनुष का दिखाई देना, 'प्रकाश का वर्ण विक्षेपण' से सम्बन्धित है। कई बार वर्षा ऋतु में धूप निकलने पर जल की बूँद से प्रकाश गुजर जाता है। ऐसी स्थिति में प्रकाश सात रंगों में विभक्त हो जाता है। फलस्वरुप इन्द्रधनुष दिखाई देता है।

The appearance of rainbow in the sky during the rainy season is related to 'dispersion of light'. Sometimes in the rainy season, when the sun rises, the light passes through a drop of water. In such a situation the light gets split into seven colours. As a result a rainbow appears.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की संरचना, रेखाचित्र और कार्यविधि | Structure, Diagram And Procedure Of Compound Microscope

what_is_the_spectrum_of_light_physics_1_

प्रकाश का वर्णक्रम (Spectrum Of Light)

प्रकाश को प्रिज्म से गुजारने पर निर्गत किरणों द्वारा पर्दे पर प्राप्त होने वाले सात रंगों के समूह को 'श्वेत प्रकाश का वर्णक्रम' कहा जाता है। इस वर्णक्रम में सात रंग होते हैं। इन रंगों का क्रम निम्नलिखित होता है–
1. बैंगनी
2. आसमानी
3. नीला
4. हरा
5. पीला
6. नारंगी
7. लाल।
इन सभी रंगों के क्रम को याद रखने के लिए 'बैंआनीहपीनाला' शब्द का प्रयोग किया जाता है।

The group of seven colors received on the screen by the emitted rays when light passes through a prism is called 'spectrum of white light'. There are seven colors in this spectrum. Following is the sequence of these colors–
1. Violet
2. Indigo
3. Blue
4. Green
5. Yellow
6. Orange
7. Red.
To remember the order of all these colours, the word 'VIBGYOR' is used.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
सरल सूक्ष्मदर्शी का चित्र सहित वर्णन | Simple Microscope With Diagram

प्रिज्म के अपवर्तक फलक के सामने रखे गए पर्दे पर प्राप्त वर्णक्रम के सबसे निचले सिरे पर बैंगनी रंग होता है। इसके बाद वर्णक्रम के अन्य रंग होते हैं। वर्णक्रम का अन्तिम रंग लाल होता है। यह सबसे ऊपरी सिरे पर प्राप्त होता है। प्रिज्म से प्राप्त वर्णक्रम यह स्पष्ट होता है, कि श्वेत प्रकाश सात अवयवी रंगों का मिश्रण है।

A screen placed in front of the refracting face of a prism has a purple color at the lowest end of the obtained spectrum. This is followed by other colors of the spectrum. The final color of the spectrum is red. It is obtained at the top end. It is clear from the spectrum obtained from the prism that white light is a mixture of seven constituent colours.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी क्या होते हैं? | What Are Microscopes And Telescopes?

वर्णक्रम दे रहे प्रिज्म के निकट एक अन्य प्रिज्म को उल्टा सटा कर रख दिया जाए, तो पुनः श्वेत प्रकाश प्राप्त हो जाएगा। ऐसा इसीलिए होगा क्योंकि पहले प्रिज्म से प्राप्त विचलन को दूसरा प्रिज्म समाप्त कर देगा।

If another prism is placed upside down near the prism giving the spectrum, then again white light will be obtained. This is because the deviation from the first prism will be eliminated by the second prism.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
प्रकाशीय यन्त्र क्या होते हैं? | What Are Optical Instruments?

वर्णक्रम में बैगनी रंग का विचलन सबसे अधिक होता है और लाल रंग का विचलन सबसे कम होता है। किसी प्रकाश किरण का रंग उसकी तरंगदैर्ध्य पर निर्भर करता है। भिन्न-भिन्न रंगों की प्रकाश किरणों का तरंगदैर्ध्य अलग-अलग होता है। लाल रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है। बैंगनी रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है।

Violet color deviation is the highest and red color has the least deviation in the spectrum. The color of a light beam depends on its wavelength. Light rays of different colors have different wavelengths. Red has the longest wavelength. Violet color has the shortest wavelength.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
आँखों की संरचना का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Eye Structure

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. क्रान्तिक कोण किसे कहते हैं? | What Is The Critical Angle Called?
2. प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन | Total Internal Reflection Of Light
3. पानी में डूबी हुई काँच की खाली परखनली चाँदी जैसी क्यों चमकती है? Why Does An Empty Glass Test Tube Immersed In Water Shine Like Silver?
4. रेगिस्तान की मरीचिका क्या होती है? | What Is The Mirage Of The Desert
5. शीत प्रदेशों में जलयान वायु में उल्टे लटके क्यों प्रतीत होते हैं? | Why Do Ships In Cold Regions Seem To Hang Upside Down In The Air?



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe