s
By: RF competition   Copy   Share  (347) 

शीत प्रदेशों में जलयान वायु में उल्टे लटके क्यों प्रतीत होते हैं? | Why Do Ships In Cold Regions Seem To Hang Upside Down In The Air?

1270

'प्रकाश के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन' के कारण शीत प्रदेशों या ठण्डे प्रदेशों में जलयान वायु में उल्टे लटके प्रतीत होते हैं। इसी प्रकार ठण्डे प्रदेशों में पहाड़ी के पीछे के मकान अथवा जलयान पहाड़ी के दूसरी ओर से देखने पर उल्टे लटके हुए दिखाई देते हैं।

'Total internal reflection of light' In cold regions or cold regions, ships appear to hang upside down in the air. Similarly, in cold regions, the houses or ships behind the hill are seen hanging upside down when viewed from the other side of the hill.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
रेगिस्तान की मरीचिका क्या होती है? | What Is The Mirage Of The Desert

why_do_ships_in_cold_regions_seem_to_hang_upside_down_in_the_air_physics_1_

ठण्डे देशों या शीत प्रदेशों में बहुत ठण्ड रहती है। इस कारण धरातल के निकट की हवा सघन हो जाती है। इसकी तुलना में ऊपर की हवा विरल रहती है। इस प्रकार वायुमण्डल में वायु की विभिन्न परतें बन जाती हैं। अतः ठण्डे देश या शीत प्रदेशों में धरातल के निकट सघन माध्यम और ऊपर की ओर विरल माध्यम बन जाता है।

It is very cold in cold countries or cold regions. Due to this the air near the surface becomes denser. In comparison, the air above is sparse. In this way different layers of air are formed in the atmosphere. Therefore, in cold countries or cold regions, the denser medium near the surface and the rarer medium above it.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
पानी में डूबी हुई काँच की खाली परखनली चाँदी जैसी क्यों चमकती है? Why Does An Empty Glass Test Tube Immersed In Water Shine Like Silver?

ठण्डे देशों में मकान या जहाज के शीर्ष से चलने प्रकाश किरणें नीचे से ऊपर की ओर जाती हैं। ये प्रकाश किरणें सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती हैं। इसलिए ये किरणें अभिलम्ब से दूर हटती जाती हैं। एक स्थिति ऐसी आती है कि आपतित प्रकाश का आपतन कोण क्रान्तिक कोण से अधिक हो जाता है। फलस्वरूप प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन हो जाता है।

In cold countries the light rays passing from the top of a house or ship travel from bottom to top. These light rays travel from denser medium to rarer medium. Therefore these rays move away from the normal. A situation comes such that the angle of incidence of the incident light becomes greater than the critical angle. As a result, there is total internal reflection of light.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन | Total Internal Reflection Of Light

पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के बाद प्रकाश किरणें विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती हैं। इस कारण ये किरणें अभिलम्ब की ओर मुड़ जाती हैं। इसके बाद ये प्रकाश किरणें दर्शक की आँखों तक पहुँचती हैं। अतः ठण्डे देशों या शीत प्रदेशों में मकान या जहाज ऊपर उल्टे लटके हुए दिखाई देते हैं।

After complete internal reflection, light rays pass from a rarer medium to a denser medium. Because of this, these rays bend towards the normal. After this these light rays reach the eyes of the viewer. Therefore, in cold countries or cold regions, houses or ships are seen hanging upside down.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. तारे टिमटिमाते हुए क्यों दिखाई देते हैं? | Why Do Stars Appear Twinkling?
2. जल में डूबी पेंसिल मुड़ी हुई क्यों दिखाई देती है? | Why Does A Pencil Immersed In Water Appear Bent?
3. उत्तल और अवतल लेंसों के उपयोग | Uses Of Convex And Concave Lenses
4. पानी में पड़ा सिक्का अपनी सतह से ऊपर उठा क्यों दिखाई देता है? | Why Does A Coin Lying In Water Appear Raised Above Its Surface?
5. सूर्यास्त के बाद भी कुछ समय तक सूर्य क्यों दिखाई देता है? | Why Is The Sun Still Visible For Some Time After Sunset?



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe