s
By: RF competition   Copy   Share  (342) 

सूर्यास्त के बाद भी कुछ समय तक सूर्य क्यों दिखाई देता है? | Why Is The Sun Still Visible For Some Time After Sunset?

3614

'प्रकाश के अपवर्तन' के कारण सूर्यास्त के बाद भी कुछ समय तक सूर्य दिखाई देता है। इसी प्रकार सूर्योदय से कुछ समय पूर्व ही सूर्य दिखाई देने लगता है। प्रकाश से जुड़ी इस घटना को इस प्रकार भी समझा जा सकता है–

The Sun is visible for some time after sunset due to 'refraction of light'. Similarly, the sun becomes visible shortly before sunrise. This phenomenon related to light can also be understood in this way–

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
पानी में पड़ा सिक्का अपनी सतह से ऊपर उठा क्यों दिखाई देता है? | Why Does A Coin Lying In Water Appear Raised Above Its Surface?

example_of_refraction_of_light_in_daily_life_

सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले सूर्य क्षैतिज से नीचे होता है। इस स्थिति में भी सूर्य हमें दिखाई देता है। पृथ्वी के चारों ओर विभिन्न घनत्वों वाली वायु की अनेक परतें होती हैं। पृथ्वी के निकट स्थित वायु की परतें अधिक घनत्व वाली होती हैं। इस कारण पृथ्वी के निकट अति सघन माध्यम होता है। पृथ्वी से दूर जाने पर वायु का घनत्व कम होते जाता है। इसलिए पृथ्वी से दूर जाने पर विरल माध्यम प्राप्त होता है। इस प्रकार पृथ्वी के पास अति सघन माध्यम होता है। इससे थोड़ी दूर जाने पर सघन माध्यम होता है। पृथ्वी से दूर जाने पर विरल माध्यम होता है। इससे बहुत दूर जाने पर अति विरल माध्यम होता है।

After sunset and before sunrise the sun is below the horizontal. In this position also the Sun is visible to us. There are many layers of air around the earth with different densities. The layers of air that are closer to the Earth are denser. Because of this, there is a very dense medium near the earth. The density of air decreases as you move away from the Earth. Therefore, when moving away from the earth, a rare medium is obtained. Thus the earth has a very dense medium. A little further away from it, there is a denser medium. There is a rare medium when moving away from the earth. Very rare is the medium going too far from it.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
उत्तल और अवतल लेंसों के उपयोग | Uses Of Convex And Concave Lenses

सूर्य से पृथ्वी की ओर आने वाली प्रकाश किरणें विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रवेश करती हैं। इस कारण ये प्रकाश किरणें अभिलम्ब की ओर मुड़ जाती हैं। इस घटना से प्राप्त अपवर्तित किरणें देखने वाले को सामने से आती हुई प्रतीत होती हैं। इससे सूर्य का आभासी प्रतिबिम्ब क्षैतिज के ऊपर बनता है। इस प्रकार सूर्य अपनी वास्तविक स्थिति से ऊपर उठा हुआ दिखाई देता है।

The light rays coming from the sun to the earth enter the denser medium with a rarer medium. Because of this, these light rays bend towards the normal. The refracted rays obtained from this incident appear to the beholder as coming from the front. Due to this a virtual image of the Sun is formed above the horizontal. Thus the Sun appears to be raised above its original position.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
जल में डूबी पेंसिल मुड़ी हुई क्यों दिखाई देती है? | Why Does A Pencil Immersed In Water Appear Bent?



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe