s
By: RF competition   Copy   Share  (341) 

पानी में पड़ा सिक्का अपनी सतह से ऊपर उठा क्यों दिखाई देता है? | Why Does A Coin Lying In Water Appear Raised Above Its Surface?

5150

'प्रकाश के अपवर्तन' के कारण जल में पड़ा हुआ सिक्का अपनी सतह से ऊपर उठा हुआ दिखाई देता है। प्रकाश से जुड़ी इस घटना को इस प्रकार समझा जा सकता है–

'Refraction of light' A coin lying in water appears to be raised above its surface. This phenomenon related to light can be understood as–

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
उत्तल और अवतल लेंसों के उपयोग | Uses Of Convex And Concave Lenses

why_does_a_coin_lying_in_water_appear_raised_above_its_surface_physics_

मानलो जल में कोई सिक्का O पड़ा हुआ है। O से दो प्रकाश किरणें OP और OQ चलती हैं। ये प्रकाश किरणें सघन माध्यम (जल) से विरल माध्यम (वायु) में जाती हैं। माध्यम परिवर्तित करते समय प्रकाश किरण OP अभिलंब NN' से दूर हट जाती है। साथ ही प्रकाश किरण OQ भी माध्यम परिवर्तित करते समय अभिलंब MM' से दूर हट जाती है। इस घटना से अपवर्तित किरणें PR और QS प्राप्त होती हैं। ये दोनों किरणें फैलती जाती हैं। अतः ये दोनों अपसारी किरणें हैं। इसलिए प्रकाश किरणें PR और QS बिन्दु O के ऊपर स्थित बिन्दु I से आती हुई प्रतीत होती हैं। इससे बिन्दु O का आभासी प्रतिबिंब बिन्दु I पर दिखाई देता है। अतः वायु (विरल माध्यम) से देखने पर जल में पड़ा हुआ सिक्का अपनी सतह से ऊपर उठा हुआ दिखाई देता है।

Assume a coin O is lying in water. Two light rays OP and OQ travel from O. These light rays travel from a denser medium (water) to a rarer medium (air). While changing the medium, the light ray OP moves away from the normal NN'. Also the light ray OQ also moves away from the normal MM' while changing the medium. This incident gives the refracted rays PR and QS. Both these rays spread. Hence, these two are divergent rays. Hence the light rays PR and QS appear to be coming from the point I above the point O. This gives a virtual image of point O at point I. Therefore, a coin lying in water appears raised above its surface when viewed through air (rare medium).

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
जल में डूबी पेंसिल मुड़ी हुई क्यों दिखाई देती है? | Why Does A Pencil Immersed In Water Appear Bent?

जल में पड़े सिक्के के समान ही 'प्रकाश के अपवर्तन' के कारण जल में तैरती हुई मछली भी अपनी वास्तविक स्थिति से ऊपर दिखाई देती है। इसी प्रकार तालाब के तल पर प्रत्येक बिन्दु अपने वास्तविक स्थान से ऊपर उठा हुआ प्रतीत होता है। इसलिए तालाब कम गहरा प्रतीत होता है।

Like a coin lying in water, a fish floating in water appears above its original position due to 'refraction of light'. Similarly every point on the bottom of the pond appears to be raised above its original position. Therefore the pond appears to be less deep.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
तारे टिमटिमाते हुए क्यों दिखाई देते हैं? | Why Do Stars Appear Twinkling?



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe