s
By: RF competition   Copy   Share  (340) 

एटग्रेड– मानव पाचन तंत्र का चित्र एवं उनके प्रमुख भाग | Diagram Of Human Digestive System And Their Major Parts

22534

human_digestive_system_bio_

हम अपने मुख के द्वारा भोजन ग्रहण करते हैं। इसके बाद भोजन पेट में चला जाता है। पेट में जाने के बाद भोजन का पाचन होता है। इससे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। हमारे शरीर द्वारा इस ऊर्जा का प्रयोग किया जाता है। बिना पचा हुआ भोजन मल के रूप में शरीर से निष्कासित कर दिया जाता है।

We take food through our mouth. After this the food goes into the stomach. Digestion of food takes place after it enters the stomach. This gives us energy. This energy is used by our body. Undigested food is expelled from the body in the form of feces.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
रक्त का रंग लाल क्यों होता है? | Why Is Blood Red In Colour?

शरीर के अन्दर जाने के बाद भोजन को एक सतत् नली से गुजरना पड़ता है। यह नली मुख-गुहिका से प्रारम्भ होकर गुदा तक जाती है। इस सतत् नली को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है–
1. मुख-गुहिका
2. ग्रास-नली अथवा ग्रसिका
3. आमाशय
4. छोटी आँत (क्षुद्रांत्र)
5. बड़ी आँत (बृहदांत्र)
6. मलद्वार या गुदा।

After entering the body, the food has to pass through a continuous tube. This tube starts from the oral cavity and goes to the anus. This continuous tube can be classified into the following parts-
1. Oral cavity
2. esophagus or esophagus
3. Stomach
4. Small Intestine
5. Large Intestine (colon)
6. Anus or anus.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं? | How Are Crystals Of Cooper Sulfate Formed?

ये सभी भाग मिलकर आहार नाल (पाचन नली) का निर्माण करते हैं। जैसे-जैसे भोजन आहार नाल के विभिन्न भागों से गुजरता है, उसके विभिन्न घटकों का पाचन भी क्रमिक रूप से होता जाता है। आमाशय की आंतरिक भित्ति, क्षुद्रांत्र और आहार नाल से संबद्ध विभिन्न ग्रंथियाँ होती हैं। ये ग्रंथियाँ निम्नलिखित हैं–
1. लाला-ग्रंथि
2. यकृत
3. अग्न्याशय।
ये ग्रंथियाँ पाचक रस स्रावित करती हैं। पाचक रस जटिल पदार्थों को उनके सरल रूप में परिवर्तित कर देते हैं। आहार नाल एवं संबद्ध ग्रंथियाँ मिलकर 'पाचन तंत्र' का निर्माण करते हैं।

All these parts together form the alimentary canal. As food passes through different parts of the alimentary canal, its various components are also gradually digested. There are various glands associated with the inner wall of the stomach, the small intestine and the alimentary canal. These glands are the following–
1. Lala-gland
2. Liver
3. Pancreas.
These glands secrete digestive juices. Digestive juices convert complex substances into their simpler forms. The alimentary canal and associated glands together form 'digestive system'.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
उत्कृष्ट धातुएँ एवं उनके उदाहरण | Noble Metals And Their Examples



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe