s
By: RF competition   Copy   Share  (3) 

समुद्रगुप्त और नेपोलियन के गुणों की तुलना | Comparison of the qualities of Samudragupta and Napoleon

3943

समुद्रगुप्त- समुद्रगुप्त प्राचीन भारतीय इतिहास के गुप्त साम्राज्य के महान सम्राट थे। उन्होंने अपने शासनकाल में बहुत से विजय अभियान किये और सफल हुए। तत्कालीन समय की एक मुहर पर समुद्रगुप्त को वीणा बजाते हुए दिखाया गया है। इस तथ्य से उनके संगीत प्रेमी होने की पुष्टि होती है। उन्हें 'महाराजाधिराज' अर्थात् 'राजाओं के राजा' की उपाधि प्रदान की गई थी। इतिहासकार डॉ. विंसेंट स्मिथ ने उन्हें 'भारतीय नेपोलियन' कहा है।

Samudragupta- Samudragupta was the great emperor of the Gupta Empire of ancient Indian history. He made many conquests during his reign and was successful. Samudragupta is shown playing the veena on a seal of the time. This fact confirms his being a music lover. He was given the title of 'Maharajadhiraj' i.e. 'King of Kings'. Historian Dr. Vincent Smith calls him 'Indian Napoleon'.

नेपोलियन- नेपोलियन फ्रांस के सम्राट थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन युद्धों में व्यतीत किया और फ्रांस की सीमा का विस्तार किया। उन्होंने अपने शासनकाल में डेनमार्क, स्वीडन, पुर्तगाल और इटली को परास्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्पेन और रूस से भी युद्ध किया। साथ ही उन्होंने प्रथम कौंसिंल के रूप में कई आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक सुधार भी किए थे।

Napoleon- Napoleon was the Emperor of France. He spent his whole life in wars and expanded the frontier of France. He defeated Denmark, Sweden, Portugal and Italy during his reign. Apart from this, he also fought with Spain and Russia. Along with this, he had also done many economic, social, political reforms as the first council.

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. सिकंदर का भारत पर आक्रमण- इसके कारण एवं प्रभाव
2. जैन धर्म के 24 तीर्थंकर एवं महावीर स्वामी की पारिवारिक जानकारी
3. बौद्ध धर्म एवं बुद्ध का जीवन परिचय
4. मगध साम्राज्य का इतिहास | The Magadh Empire time period

विश्व इतिहास के दो महान शासकों समुद्रगुप्त और नेपोलियन के गुणों की समानता निम्नलिखित है-
1. समुद्रगुप्त और नेपोलियन दोनों ने ही अपने साम्राज्य के विस्तार हेतु युद्ध किये।
2. ये दोनों ही महत्वाकांक्षी शासक थे।
3. एक ओर जहाँ समुद्रगुप्त ने अपने पराक्रम से उत्तरी भारत के राज्यों पर विजय प्राप्त की वहीं दूसरी ओर नेपोलियन ने अपनी सैनिक शक्ति से संपूर्ण यूरोप को रौंदा।

The two great rulers of world history Samudragupta and Napoleon have the following similarities- 1. Both Samudragupta and Napoleon fought for the expansion of their empire.
2. Both of them were ambitious rulers.
3. While Samudragupta conquered the states of northern India with his might, on the other hand Napoleon trampled the whole of Europe with his military power.

समुद्रगुप्त ने दक्षिण भारत के राज्यों को कर देने के लिए बाध्य किया और संपूर्ण भारत पर अपनी प्रभुसत्ता कायम की। इसके अतिरिक्त उन्होंने साम्राज्य के विरुद्ध होने वाले विद्रोहों का भी दमन किया। अनेक शासकों ने समुद्रगुप्त की प्रभुसत्ता को स्वीकार की। उन्होंने भी अपने साम्राज्य में नेपोलियन के समान कई सुधार किए। किंतु समुद्रगुप्त, नेपोलियन की तुलना में अधिक सफल विजेता और शासक कहे जाते हैं। नेपोलियन का साम्राज्य उनके शासनकाल में ही छिन्न-भिन्न हो गया था। जबकि समुद्रगुप्त का राज्य लंबी अवधि तक स्थायी रहा। समुद्रगुप्त अपने शासनकाल में कभी परास्त नहीं हुए। जबकि नेपोलियन को ट्राफलमर और वाटरलू के युद्ध में परास्त होना पड़ा था। समुद्रगुप्त ने युद्धों में विजित प्रदेशों में शांति व्यवस्था कायम की। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारतवर्ष के अनेक प्रदेशों से मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किए थे। वहीं दूसरी ओर नेपोलियन अपने प्रदेशों में पूर्णतया शांति व्यवस्था स्थापित करने में असफल रहे। समुद्रगुप्त ने भारतवर्ष पर लगभग 50 वर्षों तक सफलतापूर्वक शासन किया। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षण सुख और शांति के साथ व्यतीत किए। वहीं दूसरी ओर नेपोलियन का अंतिम जीवन जेल के कैदी के रूप में बीता और जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई। अतः स्पष्ट है कि दोनों शासकों में कुछ समानताएँ होने पर भी समुद्रगुप्त नेपोलियन की तुलना में कुशल प्रशासक, प्रबंधक, महान विजेता और साम्राज्य निर्माता थे।

Samudragupta forced the states of South India to pay taxes and established his sovereignty over the whole of India. Apart from this, he also suppressed the rebellions against the empire. Many rulers accepted the sovereignty of Samudragupta. He also made many reforms in his empire like Napoleon. But Samudragupta is said to be a more successful conqueror and ruler than Napoleon. Napoleon's empire fell apart during his reign. Whereas Samudragupta's kingdom lasted for a long period. Samudragupta was never defeated during his reign. Whereas Napoleon had to be defeated in the battles of Trafalmer and Waterloo. Samudragupta established peace system in the territories conquered in wars. Apart from this, he had established friendly relations with many states of India. On the other hand, Napoleon failed to establish complete peace in his territories. Samudragupta ruled India successfully for about 50 years. He spent the last moments of his life with happiness and peace. On the other hand, Napoleon's last life was spent as a prisoner and he died in prison. So it is clear that despite having some similarities between the two rulers, Samudragupta was an efficient administrator, manager, great conqueror and empire builder as compared to Napoleon.

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. मौर्य साम्राज्य प्राचीन भारत का गौरवशाली इतिहास
2. पाटलिपुत्र (मगध साम्राज्य) पर शुंग वंश का शासन
3. भारत का प्राचीन इतिहास - कण्व वंश
4. प्राचीन भारत का आन्ध्र सातवाहन वंश
5. भारत में हिन्द-यवन वंश का शासन
6. गुप्त साम्राज्य का इतिहास जानने के स्रोत
7. गुप्त शासक श्रीगुप्त, घटोत्कच और चंद्रगुप्त प्रथम
8. भारत में शक राजतंत्र- प्रमुख शासक
9. चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज

आशा है, यह जानकारी परीक्षा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण होगी।
धन्यवाद।
RF competition



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe