s
By: RF competition   Copy   Share  (297) 

दर्पण किसे कहते हैं? | समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब कैसे बनता है? || Information About Plane Mirror

5823

दर्पण (Mirror)

जब किसी पारदर्शी सतह के एक पृष्ठ पर पॉलिश कर दी जाती है, तो उसका दूसरा पृष्ठ परावर्तक हो जाता है। इसे दर्पण कहा जाता है। दर्पण के परावर्तक पृष्ठ के सामने किसी वस्तु को रखने पर उसमें उस वस्तु का प्रतिबिम्ब दिखाई देने लगता है।

When one page of a transparent surface is polished, its other surface becomes reflective. This is called a mirror. When an object is placed in front of the reflecting surface of the mirror, the image of that object becomes visible in it.

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
प्रकाश का परावर्तन एवं इसके नियम | Reflection Of Light And Its Laws

प्रतिबिम्ब (Image)

वस्तु के किसी बिन्दु से होकर चलने वाली सभी प्रकाश किरणें परावर्तन के बाद जिस बिन्दु पर मिलती हैं या जिस बिन्दु से होकर आती हुई प्रतीत होती हैं, वह उस वस्तु का प्रतिबिम्ब कहलाता है। किसी वस्तु के प्रतिबिम्ब की स्थिति का पता लगाने के लिए केवल दो प्रकाश किरणों की आवश्यकता होती है।

All the light rays passing through a point of the object meet or appear to be coming through a point after reflection, is called the image of that object. Only two rays of light are needed to find the position of the image of an object.

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
साबुन और अपमार्जक कैसे सफाई करते हैं? | How Do Soaps And Detergents Clean?

समतल दर्पण (Plane Mirror)

जब किसी समतल सतह के किसी एक पृष्ठ पर पॉलिश कर दी जाती है, तो उसका दूसरा पृष्ठ परावर्तक हो जाता है। इसे समतल दर्पण कहा जाता है।

When one surface of a flat surface is polished, its other surface becomes reflective. This is called a plane mirror.

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
सिरका क्या है? | एथेनॉइक अम्ल की अभिक्रियाएँ– एस्टरीकरण अभिक्रिया || Information About Ethanoic Acid

image_formation_in_plane_mirror_

समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब बनना (Image Formation In A Plane Mirror)

मानलो कोई समतल दर्पण MN है। इसकी एक सतह पर पॉलिश की गयी है तथा दूसरी सतह परावर्तक है। परावर्तक सतह के सामने किसी वस्तु को रखने पर समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब दिखायी देता है। मानलो समतल दर्पण के सामने कोई वस्तु A रखी है। इस वस्तु से होकर गुजरने वाली सभी प्रकाश किरणें समतल दर्पण के परावर्तक पृष्ठ से टकराती हैं। इसके बाद ये प्रकाश किरणें परावर्तित हो जाती हैं। परावर्तन के पश्चात् प्राप्त प्रकाश किरणों को आगे बढ़ाने पर ये किरणें बिन्दु A' पर मिलती हैं। इससे समतल दर्पण के पीछे वस्तु A का प्रतिबिम्ब A' बनता है।

Let there be a plane mirror MN. It is polished on one surface and reflective on the other. When an object is placed in front of the reflecting surface, the image appears in a plane mirror. Suppose an object A is placed in front of a plane mirror. All the light rays passing through this object strike the reflecting surface of the plane mirror. After this these light rays get reflected. On propagating the light rays received after reflection, these rays meet at point A'. This forms the image A' of the object A behind the plane mirror.

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
एथेनॉल (एल्कोहॉल) की अभिक्रियाएँ | एल्कोहॉल सेवन के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव || Information About Alcohol

समतल दर्पण में बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं–
1. समतल दर्पण में वस्तु का प्रतिबिम्ब हमेशा आभासी और सीधा बनता है।
2. प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
3. प्रतिबिम्ब सदैव दर्पण के पीछे बनता है।
4. प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है, जितनी दूरी पर दर्पण के सामने वस्तु रखी होती है।

The following are the main characteristics of the image formed in a plane mirror–
1. The image of the object in a plane mirror is always virtual and erect.
2. The size of the image is equal to the size of the object.
3. Image is always formed behind the mirror.
4. The image is formed behind the mirror at the same distance as the object is placed in front of the mirror.

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
ऑक्सीकरण, संकलन अभिक्रिया, प्रतिस्थापन अभिक्रिया | Oxidation, Addition Reaction, Substitution Reaction



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe