s
By: RF competition   Copy   Share  (287) 

आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण | आयरन से भरपूर भोज्य-पदार्थ || Iron And Hemoglobin

1365

शरीर को स्वस्थ और मज़बूत रखने के लिए आयरन से भरपूर भोज्य पदार्थों का सेवन बहुत आवश्यक होता है। अतः प्रतिदिन आयरन से भरपूर भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

Intake of foods rich in iron is very important to keep the body healthy and strong. Therefore, foods rich in iron should be consumed daily.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
गाजर खाने के फायदे | Benefits Of Eating Carrots

आयरन की कमी से होने वाले रोग (Iron Deficiency Diseases)

आयरन की कमी से अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं। इसकी कमी से निम्नलिखित बिमारियाँ हो सकती हैं–
1. एनीमिया
2. हृदय और फेफड़ों से सम्बन्धित रोग
3. संक्रमण एवं अन्य वायरल बीमारियाँ।

Iron deficiency can cause many types of diseases. Its deficiency can lead to the following diseases–
1. Anemia
2. Diseases related to heart and lungs
3. Infections and other viral diseases.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन C क्यों आवश्यक है? | Why Is Vitamin C Essential For Good Health?

आयरन की कमी होने पर शरीर में निम्नलिखित लक्षण दिखायी देते हैं–
1. अधिक चलने पर सांस का फूलना
2. थकान और कमजोरी
3. सिरदर्द होना
4. त्वचा का रंग परिवर्तित होना।

The following symptoms appear in the body due to iron deficiency–
1. Shortness of breath on excessive walking
2. Fatigue and weakness
3. Headache
4. Change in skin color.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
नींबू पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Lemon Water

अधिक चलने पर सांस का फूलना (Shortness Of Breath On Excessive Walking)

कई बार शरीर में आयरन की कमी होने पर, हृदय तक ऑक्सीजन ठीक तरीके से नहीं पहुँच पाती। ऐसी स्थिति में चलने, दौड़ने और सीढ़ियाँ चढ़ने पर सांस लेने में परेशानी होने लगती है। छोटी-छोटी दैनिक गतिविधियाँ करने पर सांस फूलने लगती है और हृदय की धड़कन तेज होने लगती है। छोटे-छोटे व्यायाम करने पर थकान महसूस होने लगती है। ये सभी लक्षण शरीर में आयरन की कमी के लक्षण हैं।

Sometimes due to lack of iron in the body, oxygen does not reach the heart properly. In such a situation, there is difficulty in breathing while walking, running and climbing stairs. Small daily activities can lead to shortness of breath and rapid heartbeat. Feeling tired after doing small exercises. All these symptoms are symptoms of iron deficiency in the body.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
दूध पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Milk

थकान और कमज़ोरी (Fatigue And Weakness)

कई बार छोटे-छोटे कार्य करने पर भी थकान होने लगती है। यह शरीर में आयरन की कमी का लक्षण है। आयरन की कमी होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बनता। हीमोग्लोबिन की मात्रा पर्याप्त न होने पर ऑक्सीजन मांसपेशियों तक नहीं पहुँच पाती। इस वजह से शरीर में थकान होने लगती है। अतः शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

Sometimes we get tired even after doing small tasks. This is a symptom of iron deficiency in the body. In the absence of iron, the body does not produce hemoglobin. Oxygen cannot reach the muscles if the amount of hemoglobin is not enough. Due to this, fatigue starts in the body. Therefore, to remove fatigue and weakness of the body, foods rich in iron should be consumed.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
प्राणवायु– ऑक्सीजन | Pranavayu– Oxygen

सिरदर्द होना (Headache)

रक्त में आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन मस्तिष्क तक नहीं पहुँच पाती। इस कारण मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है। इससे सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अतः इसके उपचार के लिए शरीर में आयरन की आपूर्ति बहुत आवश्यक होती है।

When there is a lack of iron in the blood, oxygen does not reach the brain. Due to this there is pressure on the blood vessels of the brain. This can cause headache. Therefore, the supply of iron in the body is very necessary for its treatment.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
भारत का पर्यटन स्थल– महेश्वर (महिष्मति) | Tourist Place Of India– Maheshwar (Mahishmati)

त्वचा का रंग परिवर्तित होना (Skin Discoloration)

कई बार शरीर में आयरन की कमी होने पर त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है। त्वचा का रंग गुलाबी या सफेद होने लगता है। आँखें निस्तेज होने लगती हैं। मुट्ठी बाँधने पर नाखूनों का रंग सफेद दिखाई देने लगता है। ये सभी शरीर में आयरन की कमी के लक्षण हैं। अतः आयरन से भरपूर भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

Sometimes due to lack of iron in the body, the color of the skin starts to fade. The color of the skin turns pink or white. Eyes start to fade. On clenching the fist, the color of the nails starts to appear white. These are all symptoms of iron deficiency in the body. Therefore, foods rich in iron should be consumed.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
दुनिया का पाँचवाँ महासागर– दक्षिणी महासागर | World's Fifth Ocean– Southern Ocean

आयरन से भरपूर भोज्य-पदार्थ (Iron Rich Foods)

कुछ महत्वपूर्ण भोज्य-पदार्थों का सेवन कर आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। ये भोज्य-पदार्थ निम्नलिखित हैं–
1. फल और सब्ज़ियाँ
2. चुकन्दर और गाजर
3. गुड़ और मूंगफली
4. सूखे मेवे।

Iron deficiency can be overcome by consuming some important foods. These foods are the following–
1. Fruits and Vegetables
2. Beetroot and Carrot
3. Jaggery and Groundnut
4. Dried fruits.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
कम नींद लेने के दुष्प्रभाव | Side Effects Of Getting Less Sleep

फल और सब्ज़ियाँ (Fruits And Vegetables)

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए लौकी, गोभी, नींबू, शकरकंद, पत्तागोभी, पालक, मेथी, ब्रोकॉली, शलजम आदि सब्ज़ियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा केला, आँवला, सेब, अनार, जामुन आदि फलों सेवन करना चाहिए।

Vegetables like gourd, cabbage, lemon, sweet potato, cabbage, spinach, fenugreek, broccoli, turnip etc. should be consumed to overcome iron deficiency in the body. Apart from this, fruits like banana, amla, apple, pomegranate, jamun etc. should be consumed.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
त्वचा को स्वस्थ और कान्तिमय रखने के उपाय | Ways To Keep Skin Healthy And Glowing

चुकन्दर और गाजर (Beetroot And Carrot)

चुकन्दर के रस और गाजर के रस को मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा चुकन्दर को सलाद की तरह भी खा सकते हैं। चुकन्दर को भाप में हल्का पकाकर खाना चाहिए। कच्चा नहीं खाना चाहिए। कच्चा चुकन्दर खाने से गला छिल सकता है।

Beet juice and carrot juice should be mixed and consumed. Apart from this, beet can also be eaten as a salad. Beetroot should be cooked lightly in steam. Should not be eaten raw. Eating raw beetroot can cause sore throat.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
पृथ्वी का सुरक्षा कवच– ओज़ोन | Earth's Protective Shield– Ozone

गुड़ और मूंगफली (Jaggery And Peanuts)

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली और बारीक गुड़ को मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण को प्रतिदिन आधा मुट्ठी चबा-चबा कर खाना चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी दूर होगी। साथ ही हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ेगा।

To remove iron deficiency in the body, it should be consumed by mixing groundnut and fine jaggery. Half a handful of this mixture should be chewed daily and eaten. This will remove the lack of blood in the body. Along with this the level of hemoglobin will also increase.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
खरीफ फसल, रबी फसल और जायद फसल | Kharif Crop, Rabi Crop And Zaid Crop

सूखे मेवे (Dry Fruits)

सूखे मेवे खाने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इनका सेवन सही तरीके से करना चाहिए। इसके लिए रात में दो अंजीर और थोड़ी किशमिश पानी में भिगोकर रख दे। सुबह होने पर इस फूली हुई अंजीर और किशमिश को खाली पेट खाना चाहिए। इसके द्वारा शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में वृद्धि की जा सकती है। इसके अलावा बादाम, अखरोट और पिस्ता का भी सेवन चाहिए।

Eating dry fruits also increases the level of hemoglobin in the body. They should be consumed properly. For this, soak two figs and some raisins in water overnight. In the morning, this bloated fig and raisins should be eaten on an empty stomach. By this, the level of hemoglobin in the body can be increased. Apart from this, almonds, walnuts and pistachios should also be consumed.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
संसार की पहली दीपावली कैसे मनायी गयी थी? | How Was The World's First Diwali Celebrated?



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe