s
By: RF competition   Copy   Share  (232) 

भारतीय मानसून का आगमन एवं वापसी | Indian Monsoon Arrival And Withdrawal

8256

व्यापारिक पवनें नियमित होती हैं। इन पवनों के विपरीत मानसूनी पवनें अनियमित होती हैं। मानसूनी पवनों की प्रकृति स्पंदमान होती हैं। ये पवनें उष्ण कटिबंधीय समुद्रों के ऊपर से प्रवाहित होती हैं। इस दौरान ये पवनें विभिन्न वायुमंडलीय अवस्थाओं से प्रभावित होती हैं।

Trade winds are regular. Unlike these winds, monsoon winds are irregular. Monsoon winds are pulsating in nature. These winds blow over the tropical oceans. During this time these winds are affected by different atmospheric conditions.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत पर मानसूनी पवनों का प्रभाव | Effect Of Monsoon Winds On India

मानसून का आगमन (Arrival Of Monsoon)

भारत में मानसूनी पवनें 100 से 120 दिनों के लिए आती हैं। मानसून का समय मुख्य रूप से जून के आरंभ से लेकर मध्य सितंबर तक होता है। मानसूनी पवनों के आगमन से पूर्व सामान्य वर्षा होती है। मानसून के आने पर वर्षा में अचानक वृद्धि हो जाती है। इसके बाद लगातार कई दिनों तक वर्षा जारी रहती है। इसे 'मानसून प्रस्फोट' (मानसून का फटना) कहा जाता है। यह प्रक्रिया मानसून-पूर्व बौछारों से अलग है। जून माह के पहले सप्ताह में मानसूनी पवनें भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर से देश में प्रवेश करती हैं। इसके बाद ये पवनें दो शाखाओं में विभाजित हो जाती हैं। ये शाखाएँ निम्नलिखित हैं–
1. अरब सागर की शाखा
2. बंगाल की खाड़ी की शाखा।

Monsoon winds arrive in India for 100 to 120 days. The monsoon season is mainly from early June to mid-September. Normal rainfall occurs before the arrival of monsoon winds. With the arrival of monsoon there is a sudden increase in rainfall. After this, the rain continues for several days in a row. This is called 'monsoon burst' (monsoon burst). This process is different from the pre-monsoon showers. Monsoon winds enter the country from the southern end of the Indian peninsula in the first week of June. After this these winds split into two branches. These branches are as follows–
1. Branch of Arabian Sea
2. Branch of the Bay of Bengal.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
कोरिआलिस बल, जेट धाराएँ, चक्रवातीय विक्षोभ | Corialis Force, Jet Streams, Cyclonic Disturbances

मानसूनी पवनों की अरब सागर की शाखा जून माह के द्वितीय सप्ताह में (10 जून के आस-पास) मुंबई पहुँचती है। इस समय मानसूनी तीव्र प्रगति करता है। मानसूनी पवनों की बंगाल की खाड़ी की शाखा भी तीव्रता से आगे की ओर बढ़ती है। यह जून के पहले सप्ताह में असम पहुँच जाती है। हिमालय के ऊँचे पर्वतों के कारण मानसूनी पवनों का मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। ये पवनें पश्चिम में गंगा के मैदान की ओर मुड़ जाती है। जून माह के मध्य तक अरब सागर की शाखा भारत के सौराष्ट्र, कच्छ एवं देश के मध्य भागों में पहुँच जाती है। आगे चलकर मानसूनी पवनों की अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी की शाखा, दोनों गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में आपस में मिल जाती हैं। इससे भारत में अत्यधिक वर्षा होती है।

The Arabian Sea branch of monsoon winds reaches Mumbai in the second week of June (around 10th June). Monsoon makes rapid progress during this time. The Bay of Bengal branch of monsoon winds also moves forward rapidly. It reaches Assam in the first week of June. Due to the high mountains of the Himalayas, the path of monsoon winds is blocked. These winds turn west towards the Gangetic plain. By the middle of June, the branch of the Arabian Sea reaches Saurashtra, Kutch and central parts of India. Later on, the Arabian Sea branch of the monsoon winds and the Bay of Bengal branch join together in the north-west parts of the Gangetic plain. This causes heavy rainfall in India.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
जलवायवी नियंत्रण– अक्षांश, ऊँचाई, वायु दाब, समुद्र से दूरी, महासागरीय धाराएँ, उच्चावच लक्षण | Climate Control

दिल्ली में मानसूनी वर्षा बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी पवनों के कारण होती है। यह वर्षा लगभग 29 जून तक होती है। जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून भारत के उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों में पहुँच जाता है। मध्य जुलाई तक मानसून हिमाचल प्रदेश और देश के शेष भागों में पहुँच जाता है।

Monsoon rains in Delhi are due to monsoon winds coming from the Bay of Bengal. This rainfall occurs till about 29 June. By the first week of July, the monsoon reaches the states of Uttar Pradesh, Punjab, Haryana, Rajasthan etc. Monsoon reaches Himachal Pradesh and rest of the country by mid-July.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
जलवायु (भारत की जलवायु), मौसम, ऋतु | Climate (Climate Of India), Weather, Seasons

मानसून की वापसी (Return Of Monsoon)

भारतीय मानसून की वापसी एक क्रमिक प्रक्रिया है। मानसून की वापसी भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों से सितंबर में शुरू हो जाती है। अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह तक मानसून भारत के उत्तरी हिस्सों से पूरी तरह दूर चला जाता है। भारत के दक्षिणी हिस्सों से मानसून की वापसी तीव्र गति से होती है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक देश के सभी हिस्सों से मानसून की वापस चले जाते हैं।

Withdrawal of Indian monsoon is a gradual process. The withdrawal of monsoon starts from the north-western states of India in September. By the third week of October, the monsoon completely moves away from the northern parts of India. The withdrawal of monsoon from the southern parts of India is rapid. By the first week of December all parts of the country withdraw from the monsoons.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
नदी प्रदूषण एवं नदी संरक्षण | River Pollution And River Conservation

मानसून पवनों के कारण सबसे पहले द्वीपों पर वर्षा होती है। द्वीपों में मानसून का आगमन क्रमश: दक्षिण से उत्तर की ओर अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के प्रथम सप्ताह तक होता है। द्वीपों में मानसून की वापसी क्रमशः उत्तर से दक्षिण की ओर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से जनवरी के प्रथम सप्ताह तक होती है। द्वीपों पर वर्षा के समय देश का शेष हिस्सों में शीत ऋतु होती है।

Island is the first to receive rainfall due to monsoon winds. Monsoon arrives in the islands from the last week of April to the first week of May respectively from south to north. The withdrawal of monsoon over the islands is from north to south respectively from the first week of December to the first week of January. The rest of the country experiences winter when it rains on the islands.

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
भारत में झीलें | Lakes In India

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe