s
By: RF competition   Copy   Share  (221) 

आर्यभट्ट की उपलब्धियाँ एवं जीवन परिचय | Aryabhatta's Achievements and Biography

12000

आर्यभट्ट का जीवन परिचय (Biography Of Aryabhatta)

आर्यभट्ट भारत के महान गणितज्ञों में से एक थे। उनका जन्म 476 ईस्वी में पाटलिपुत्र के कुसुमपुर में हुआ था। पाटलिपुत्र आधुनिक पटना (बिहार की राजधानी) का प्राचीन नाम है। एक अन्य मान्यता के अनुसार आर्यभट्ट का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। आर्यभट्ट की प्रारंभिक शिक्षा नालंदा विश्वविद्यालय में हुई थी। आर्यभट्ट के समय भारतवर्ष में गुप्त वंश के शासक चंद्रगुप्त 'विक्रमादित्य' का शासन था। उनके शासनकाल के दौरान भारत ने गणित, खगोलशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र, साहित्य, कला आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। आर्यभट्ट को गणित और खगोलशास्त्र के अध्ययन में बचपन से ही गहरी रुचि थी। आगे चलकर उन्होंने गणित और खगोलशास्त्र से संबंधित बहुत से ग्रंथों की रचनाएँ की। आर्यभट्ट के गणित और खगोलशास्त्र में योगदान को देखकर गुप्त शासक बुधगुप्त ने उन्हें नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति बना दिया। नालंदा विश्वविद्यालय प्राचीन भारत का प्रसिद्ध विश्वविद्यालय था। यहाँ पर गणित, खगोलशास्त्र, ज्योतिष विज्ञान, साहित्य, कला, भौतिक शास्त्र आदि विषयों को पढ़ाया जाता था। यहाँ पर विदेशों से भी विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे।

Aryabhata was one of the great mathematicians of India. He was born in 476 AD at Kusumpur in Pataliputra. Pataliputra is the ancient name of modern Patna (the capital of Bihar). According to another belief, Aryabhatta was born in Maharashtra. Aryabhatta had his early education at Nalanda University. At the time of Aryabhata, India was ruled by Chandragupta 'Vikramaditya', the ruler of Gupta dynasty. During his reign, India made unprecedented progress in the fields of mathematics, astronomy, astrology, literature, art etc. Aryabhatta had a keen interest in the study of mathematics and astronomy since childhood. Later, he wrote many texts related to mathematics and astronomy. Seeing Aryabhata's contribution to mathematics and astronomy, the Gupta ruler Budhgupta made him the Vice Chancellor of Nalanda University. Nalanda University was a famous university of ancient India. Here subjects like mathematics, astronomy, astrology, literature, art, physics etc. were taught. Students from abroad also used to come here to study.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
ग्लोबल वार्मिंग क्या है? | What Is Global Warming?

आर्यभट्ट की उपलब्धियाँ (Achievements Of Aryabhatta)

आर्यभट्ट ने गणित और खगोलशास्त्र से संबंधित बहुत सी अवधारणाओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने अंकगणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, खगोल विज्ञान आदि से संबंधित विभिन्न सिद्धांतों का प्रतिपादन किया। गणित के संदर्भ में उन्होंने शून्य की खोज की। इसके अलावा उन्होंने किसी वृत्त की परिधि और व्यास के अनुपात को पाई (π) नाम दिया। उन्होंने पाई (π) के मान की खोज की। पाई (π) का मान 22/7 या 3.1416 होता है। इसके अलावा आर्यभट्ट ने दशमलव प्रणाली की भी खोज की। खगोलशास्त्र के संदर्भ में आर्यभट्ट ने बहुत से सिद्धांत प्रस्तुत किये थे। उन्होंने बताया था कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और सूर्य का चक्कर लगाती है। इसी कारण पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं। पृथ्वी की कक्षा दीर्घ वृत्ताकार होती है। आर्यभट्ट ने बताया था कि एक दिन 24 घंटे का नहीं बल्कि 23 घंटे, 26 मिनट और 1 सेकंड का होता है। एक पूरा वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है। इस कारण हर चौथे वर्ष एक दिन बढ़ जाता है। आर्यभट्ट ने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में भी जानकारी प्रदान की थी। प्राचीन हिंदु मान्यताओं के अनुसार राहु नामक ग्रह सूर्य और चंद्रमा को खा जाता है। इस कारण चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण होते हैं। आर्यभट्ट ने इस धारणा को पूरी तरह गलत साबित किया और सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को वैज्ञानिक ढंग से समझाया। आर्यभट्ट के अनुसार जब पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है तो सूर्य ग्रहण होता है। पृथ्वी पर पड़ने वाली छाया जितनी बड़ी होगी, सूर्यग्रहण उतना ही बड़ा होगा। चंद्रग्रहण के संदर्भ में उन्होंने बताया कि जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है तो चंद्रग्रहण होता है।

Aryabhata introduced many concepts related to mathematics and astronomy. He propounded various theories related to arithmetic, algebra, trigonometry, geometry, astronomy etc. In the context of mathematics, he discovered zero. Apart from this, he named the ratio of the circumference and diameter of a circle as pi (π). He discovered the value of pi (π). The value of pi (π) is 22/7 or 3.1416. Apart from this, Aryabhata also discovered the decimal system. In the context of astronomy, Aryabhata had presented many theories. He said that the Earth rotates on its axis and revolves around the Sun. That is why there are day and night on earth. Earth's orbit is elliptical. Aryabhatta had told that a day is not of 24 hours but of 23 hours, 26 minutes and 1 second. A full year is 365 days and 6 hours. Because of this, one day increases every fourth year. Aryabhatta also provided information about solar eclipse and lunar eclipse. According to ancient Hindu beliefs, a planet named Rahu devours the Sun and the Moon. For this reason lunar eclipses and solar eclipses occur. Aryabhatta proved this notion completely wrong and explained solar eclipse and lunar eclipse scientifically. According to Aryabhatta, a solar eclipse occurs when the shadow of the Moon falls on the Earth. The greater the shadow falling on the Earth, the greater will be the solar eclipse. In the context of lunar eclipse, he told that when the shadow of the earth falls on the moon, then there is a lunar eclipse.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
अशोक का धम्म (धर्म) क्या था? | What Was Ashoka's Dhamma (Religion)?

आर्यभट्ट की रचनाएँ (Aryabhatta's Works)

आर्यभट्ट ने गणित और खगोलशास्त्र से संबंधित बहुत से ग्रंथों की रचनाएँ की थी। वर्तमान में आर्यभट्ट के बहुत से ग्रंथ लुप्त हो चुके हैं। आर्यभट्ट द्वारा रचित जो ग्रंथ शेष बचे हुए हैं, वे गणित और खगोल शास्त्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आर्यभट्ट ने अपने ग्रंथों में गणित, ज्योतिषशास्त्र, खगोलशास्त्र, भौतिकशास्त्र आदि से संबंधित महत्वपूर्ण सिद्धांतों को प्रस्तुत किया है। आर्यभट्ट की दो प्रामाणिक रचनाएँ निम्नलिखित हैं–
1. आर्यभटीय
2. आर्यभट्ट सिद्धांत।

Aryabhata wrote many texts related to mathematics and astronomy. At present, many of Aryabhatta's texts have disappeared. The remaining texts composed by Aryabhata are contributing significantly to the development of mathematics and astronomy. Aryabhata has presented important principles related to mathematics, astrology, astronomy, physics etc. in his texts. The following are two authentic works of Aryabhatta–
1. Aryabhatiya
2. Aryabhata Siddhanta.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) | World Health Organization (WHO)

आर्यभटीय (Aryabhatiya)

यह आर्यभट्ट द्वारा रचित प्राचीन भारत का महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस ग्रंथ को आर्यभट्ट ने नाम नहीं दिया था। प्राचीन भारत के अन्य महत्वपूर्ण गणितज्ञों ने आर्यभट्ट के इस ग्रंथ को 'आर्यभटीय' नाम दिया था। इसमें गणित और खगोलशास्त्र से संबंधित सिद्धांतों को प्रस्तुत किया गया है। इस ग्रंथ में आर्यभट्ट ने अपने जन्म के वर्ष और जन्म के स्थान का उल्लेख किया है। इस ग्रंथ में दी गई तिथि के अनुसार आर्यभट्ट का जन्म शक संवत् 398 में हुआ था। आर्यभटीय ग्रंथ में आर्यभट्ट ने खगोलशास्त्र से संबंधित 75 श्लोक और गणित से संबंधित 33 श्लोक लिखे हैं। इस ग्रंथ की रचना आर्यभट्ट ने मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में की थी। इस ग्रंथ में आर्यभट्ट ने अंकगणित, बीजगणित, क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति आदि से संबंधित अवधारणाओं को प्रस्तुत किया है। अंकगणित के संदर्भ में आर्यभट्ट ने वर्गमूल, घनमूल, समांतर श्रेणी, समीकरणों को हल करना आदि के के विषय में बताया है। साथ ही उन्होंने शून्य के मान और पाई (π) के मान के बारे में बताया है। क्षेत्रमिति के संदर्भ में आर्यभट्ट ने शंकु, गोला, वर्ग, घन आदि के क्षेत्रफल को ज्ञात करने की विधि बतायी है। त्रिकोणमिति के संदर्भ में आर्यभट्ट ने ज्या, कोज्या आदि के विषय में जानकारी दी है। समीक्षकों ने आर्यभट्ट के ग्रंथ को चार अध्यायों में वर्गीकृत किया है। आर्यभटीय ग्रंथ के प्रमुख चार भाग निम्नलिखित हैं–
1. गीतिका पद
2. गणित पद
3. कालक्रिया पद
4. गोल पद
गीतिका पद में आर्यभट्ट ने खगोलशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र से संबंधित सिद्धांतों को प्रस्तुत किया है। इसके अलावा उन्होंने गणित पद में गणित की अवधारणाओं को प्रस्तुत किया है।

This is an important text of ancient India composed by Aryabhatta. Aryabhatta did not name this book. Other important mathematicians of ancient India named this treatise of Aryabhata as 'Aryabhatiya'. It presents the principles related to mathematics and astronomy. In this book Aryabhata has mentioned the year and place of his birth. According to the date given in this book, Aryabhatta was born in Saka Samvat 398. In Aryabhatiya Granth, Aryabhatta has written 75 verses related to astronomy and 33 verses related to mathematics. Aryabhatta composed this book at the young age of only 23 years. In this treatise, Aryabhata has presented concepts related to arithmetic, algebra, mensuration, trigonometry etc. In the context of arithmetic, Aryabhatta has told about square root, cube root, arithmetic progression, solving equations etc. Also he has told about the value of zero and the value of pi (π). In the context of mensuration, Aryabhatta has given a method to find the area of ​​cone, sphere, square, cube etc. In the context of trigonometry, Aryabhata has given information about sine, cosine etc. Critics have classified Aryabhata's treatise into four chapters. Following are the major four parts of Aryabhatiya Granth–
1. Geetika pad
2. Mathematics term
3. Chronological term
4. Round post
Aryabhata has presented the principles related to astronomy and astrology in the Geetika pad. In addition he has introduced the concepts of mathematics in the post Mathematics.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
पौधे और राइज़ बैक्टीरिया | Plants And Rihz Bacteria

आर्यभट्ट सिद्धांत (Aryabhata Theory)

आर्यभट्ट की दूसरी महत्वपूर्ण रचना आर्यभट्ट सिद्धांत है। इस ग्रंथ की रचना आर्यभट्ट ने वृद्धावस्था में की थी। यह ग्रंथ गणित और खगोल विज्ञान से संबंधित जानकारी प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ था। वर्तमान में यह ग्रंथ पूरी तरह से विलुप्त हो चुका है। इस ग्रंथ में दी गई विद्या का सातवें शतक में बहुत अधिक उपयोग किया जाता था। इस ग्रंथ में आर्यभट्ट ने गणित और खगोलशास्त्र से संबंधित 34 श्लोक लिखे थे।

Aryabhatta's second important work is Aryabhata Siddhanta. This book was composed by Aryabhata in his old age. This book was an important book providing information related to mathematics and astronomy. At present this book is completely extinct. The knowledge given in this book was used a lot in the seventh century. In this book, Aryabhata wrote 34 verses related to mathematics and astronomy.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
आर्य समाज- प्रमुख सिद्धांत एवं कार्य | Arya Samaj - Major Principles And Functions

आर्यभट्ट ने गणित और खगोलशास्त्र के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया था। उनकी इस उपलब्धि के कारण भारत के प्रथम कृत्रिम उपग्रह का नाम 'आर्यभट्ट' रखा गया था। आर्यभट्ट की मृत्यु 550 ईस्वी में 74 वर्ष की आयु में हुई थी। यह हमारे लिए गौरव का विषय है, कि आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ ने भारतवर्ष की भूमि पर जन्म लिया।

Aryabhatta had made unprecedented contributions in the field of mathematics and astronomy. Due to this achievement, India's first artificial satellite was named 'Aryabhata'. Aryabhatta died in 550 AD at the age of 74. It is a matter of pride for us that a great mathematician like Aryabhata was born on the land of Bharatvarsha.

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज | Chakravarti Samrat Raja Bhoj

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe