s
By: RF competition   Copy   Share  (204) 

अजंता गुफाओं की चित्रकला (एवं जातक कथाएँ) | Painting of Ajanta Caves (and Jataka tales)

6369

अजंता गुफाओं के भित्ति चित्र भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे प्राचीन बचे हुए भित्ति चित्रों में से एक हैं। अजंता गुफाओं को ज्वालामुखी पत्थरों को काटकर बनाया गया था। इन गुफाओं का निर्माण दूसरी शताब्दी ईस्वी से पाँचवी शताब्दी ईस्वी के मध्य करवाया गया था। अजंता में 29 गुफाओं का समूह है। इन गुफाओं को घोड़े की नाल के आकार में तराशा गया था। ये गुफाएँ बौद्ध धर्म से संबंधित हैं, साथ ही अपने अति सुंदर भित्ति चित्रों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। अजंता की गुफाओं में गुफा संख्या 09 और 10 के चित्र शुंग काल से संबंधित है। अन्य सभी गुफाएँ गुप्त काल से संबंधित हैं। इन गुफाओं में से गुफा संख्या 01 तथा 02 के चित्र सबसे नवीन हैं।

The murals of the Ajanta Caves are one of the oldest surviving murals of the Indian subcontinent. The Ajanta Caves were carved out of volcanic stones. These caves were built between the 2nd century AD to the 5th century AD. Ajanta has a group of 29 caves. These caves were carved in the shape of a horseshoe. These caves are related to Buddhism, as well as are quite popular for their exquisite murals. The paintings of cave numbers 09 and 10 in the Ajanta caves belong to the Shunga period. All other caves belong to the Gupta period. Of these caves, the paintings of cave numbers 01 and 02 are the most recent.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of "Indian Art and Culture".)
भित्ति चित्रकला एवं लघु चित्रकला | Mural Painting & Miniature Painting

अजंता की गुफाओं की दीवारों पर भित्ति चित्र एवं फ्रेस्को चित्र (गीले प्लास्टर पर चित्रित) दोनों बनाये गये थे। इसके लिए टेम्पेरा शैली अर्थात् पिगमेंट्स (वर्णक) का प्रयोग किया जाता था।

The walls of the Ajanta caves were both painted with fresco paintings (painted on wet plaster). Tempera style i.e. pigments were used for this.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of "Indian Art and Culture".)
प्रागैतिहासिक चित्रकला (पाषाण काल की चित्रकला) | Prehistoric Painting (Stone Age Painting)

अजंता गुफाओं के भित्ति चित्र विभिन्न शैलियों, वेशभूषा और आभूषणों के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक ताने-बाने का भी निर्देशन करते हैं। इन चित्रों में मानवीय भावनाओं को हाथ के संकेतों के माध्यम से व्यक्त किया गया है। इन चित्रों की एक अनूठी विशेषता प्रत्येक महिला आकृति का अद्वितीय केश विन्यास है। इन चित्रों में पशुओं और पक्षियों को भी भावनाओं के साथ दिखाया गया है। इन चित्रों के सामान्य विषय जातक कथाएँ, बुद्ध के जीवन, वनस्पतियों और सजीवों के सजावटी पैटर्न आदि हैं। इन गुफाओं को मानव और पशु की सुंदर आकृतियों (चित्रों) के द्वारा सजाया गया है। इन गुफाओं में चित्रण के लिए वनस्पतियों एवं खनिजों के रंगों का प्रयोग किया गया है। इन चित्रों की रूपरेखा को काले, भूरे या गहरे लाल रंग की रेखाओं से सजाया गया है। मुख्य रंग के रूप में लाल गेरू रंग का प्रयोग किया है।

The murals of the Ajanta Caves depict various styles, costumes and ornaments as well as human values ​​and social fabric. Human emotions are expressed through hand gestures in these paintings. A unique feature of these pictures is the unique hairstyle of each female figure. Animals and birds are also shown with emotion in these paintings. Common themes of these paintings are Jataka tales, life of Buddha, ornamental patterns of flora and fauna etc. These caves are decorated with beautiful figures (pictures) of humans and animals. Colors of flora and minerals have been used for illustration in these caves. The outlines of these paintings are decorated with black, brown or dark red lines. Red ocher is used as the main colour.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of "Indian Art and Culture".)
भीमबेटका शैल चित्रकलाएँ | Bhimbetka Rock Paintings

अजंता की गुफाओं की कुछ महत्वपूर्ण चित्रकारियाँ इस प्रकार हैं–
1. बुद्ध के बोधिसत्त्व के रूप में उनके सम्पूर्ण जीवन की जातक कथाओं के दृश्य।
2. गौतम बुद्ध का जीवन।
3. गुफा संख्या 01 में त्रिभंग मुद्रा में विभिन्न बोधिसत्वों की चित्रकारियाँ की गई हैं। ये निम्नलिखित हैं–
वज्रपाणि– इस आकृति में गौतम बुद्ध को संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में दिखाया गया है। यह महात्मा बुद्ध की शक्ति का प्रतीक है।
मंजुश्री– बुद्ध की इस आकृति में उनकी विद्वता की अभिव्यक्ति की गई है।
पद्मपाणि (अवलोकितेश्वर)– बुद्ध का यह रूप उनकी करुणा का प्रतीक है।
4. गुफा संख्या 16 में मरणासन्न राजकुमारी की चित्रकारी।
5. शिबि जातक का दृश्य– इस जातक कथा में राजा शिबि ने कबूतर की जान बचाने के लिए अपने हाथ के मांस की पेशकश की।
6. मातृ पोषक जातक का दृश्य– इस जातक कथा में हाथी द्वारा बचाये गये कृतघ्न व्यक्ति ने उसके ठिकाने की जानकारी राजा को दे दी।

Some important paintings of Ajanta Caves are as follows–
1. Scenes from the Jataka tales of Buddha as a Bodhisattva throughout his life.
2. Life of Gautam Buddha.
3. In Cave No. 01, paintings of various Bodhisattvas have been done in Tribhanga Mudra. These are the following–
Vajrapani– This figure depicts Gautam Buddha as the protector and guide. It symbolizes the power of Mahatma Buddha.
Manjushri– In this figure of Buddha his scholarship has been expressed.
Padmapani (Avalokitesvara)– This form of Buddha is a symbol of his compassion.
4. Painting of a dying princess in Cave No. 16.
5. Visions of Shibi Jataka– In this Jataka tale King Shibi offered the flesh of his hand to save the life of a pigeon.
6. Visions of Mother Nurturing Native– In this Jataka story the ungrateful man saved by the elephant informed the king about his whereabouts.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of "Indian Art and Culture".)
भारतीय चित्रकलाएँ– परिचय, सिद्धांत, शैलियाँ | Indian Paintings– Introduction, Principles, Styles

जातक कथाएँ (Jataka Tales)

जातक कथाएँ मानव एवं पशु दोनों रूपों में बुद्ध के पिछले जन्मों से संबंधित हैं। भविष्य के बुद्ध राजा, निर्वासित, देवता, हाथी आदि के रूप में हो सकते हैं। किंतु महात्मा बुद्ध किसी भी रूप में हों, वे कुछ गुणों का प्रदर्शन करते हैं। इन गुणों को कहानी के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। बुद्ध के जीवन से संबंधित इन कहानियों को 'जातक कथा' कहते हैं। कुछ महत्वपूर्ण जातक कथाएँ निम्नलिखित हैं–
1. सिहकम्पा जातक– शेर की खाल में गधा।
2. कुक्कुट जातक– मुर्गा और बिल्ली।
3. दद्दभ जातक– मूर्ख, डरपोक खरगोश।
4. जंबु खडका जातक– शियार और कौआ।
5. जवाशकुन जातक– शेर और कठफोड़वा।
6. मुनिका जातक– सुअर से ईर्ष्या करने वाला बैल।
7. सुवन्नहंस जातक– स्वर्णिम पंखों वाला हंस।
8. शिबि जातक– राजा शिबि।
9. कच्छप जातक– कछुआ जो मौन न रह सका।

Jataka tales are related to the previous lives of Buddha in both human and animal form. The Buddha of the future may be in the form of a king, an exile, a deity, an elephant, etc. But in whatever form Mahatma Buddha may be, he exhibits certain qualities. These qualities are conveyed through the story. These stories related to the life of Buddha are called 'Jataka Katha'. Following are some important Jataka stories–
1. Sihakampa native – Donkey in lion's skin.
2. Poultry Man– Rooster and Cat.
3. Desperate- Foolish, timid rabbit.
4. Jambu Khadka Jataka– Shiar and Crow.
5. Jawashkun Native– Lion and Woodpecker.
6. Munika Jataka– Bull jealous of Pig.
7. Suvanhans Jataka– Goose with golden wings.
8. Shibi Jatak– King Shibi.
9. Kachhap Jatak– Turtle who could not remain silent.

"भारतीय कला एवं संस्कृति" के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of "Indian Art and Culture".)
स्वातंत्र्योत्तर वास्तुकला― लॉरी बेकर और चार्ल्स कोरिया | Post-Independence Architecture― Laurie Baker And Charles Correa

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com



I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfcompetiton.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe